ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
देश

गुजरात: मोरबी पुल पर मस्ती कर रहे थे लोग और फिर धड़ाधड़ गिरने लगे…सामने आया वीडियो

गुजरात के मोरबी में रविवार को एक पुराने केबल पुल के गिर जाने से 140 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। फिलहाल सेना, नौसेना, वायु सेना, NDRF और दमकल विभाग मौके पर तैनात है और बचाव कार्य जारी है। ऐसे में इस हादसे को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।

इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी खूब वायरल भी हो रहा है जिसे लेकर यह दावा किया जा रहा है कि यह हादसे से एक दिन पहले का वीडियो है।

वायरल वीडियो में क्या

सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसे लेकर यह दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो उसी पुल का है जहां रविवार को हादसा हुआ है। वीडियो में यह देखा जा रहा है कि पुल पर भारी संख्या में लोग मौजूद हैं। वीडियो में दिख रहा है कि कुछ लोग पुल पर जमकर मस्ती कर रहे हैं और पुल की रस्सियां तक खींच रहे हैं। यही नहीं लोगों के पुल पर चलने से पुल हिल भी रहा है।

इस 30 सेकेंड के वीडियो में यह देखा गया है कि पुल के शुरू और खत्म तक लोग भरे हुए है। कुछ युवक पुल पर लात मारते हुए भी देखा गया है। सोशल मीडिया पर अब सवाल उठ रहे हैं कि जब लोगों को पता था कि पुल कमजोर है तो फिर इस तरह की हरकत क्यों की गई। लोगों ने अफनी ही जान जोखिम में क्यों डाली।

Related Articles

Back to top button