ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
उत्तरप्रदेश

पांच वर्षीय बच्चे का जबरन खतना, आरोपी गिरफ्तार

उन्नाव (उत्तर प्रदेश)| उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से एक चौंकाने वाली घटना में धर्म परिवर्तन के इरादे से पांच वर्षीय बालक का जबरन खतना कर दिया गया। मामला तूल पकड़ते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गंगाघाट थाना प्रभारी अखिलेश चंद्र पांडे ने बताया कि मौलाना मोहम्मद असलम ने शुक्रवार शाम बच्चे का जबरन खतना करा दिया।

पांडे ने कहा कि जब बच्चा घर लौटा और इसकी जानकारी परिजनों को दी तो वे आग बबूला हो गए। इसके बाद बच्चे के माता-पिता ने आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पांडे ने कहा कि उन्होंने यूपी के धर्मांतरण निषेध अध्यादेश, स्वेच्छा से खतरनाक हथियारों से गंभीर चोट पहुंचाने के आरोपों के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Back to top button