ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
देश

सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ 10 लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले के चाईबासा में 26 साल की एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवती के साथ 10 लोगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किए जाने की सनसनीखेज करने वाली खबर आई है। घटना गुरुवार को हुई थी। पुलिस ने बताया कि पीड़िता एक नामचीन आईटी कंपनी में काम करती है।पुलिस ने 10 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है। चाईबासा पुलिस के अनुसार आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह 20 अक्तूबर की शाम अपने मित्र के साथ कहीं बाहर गई थी। वे सड़क किनारे बात कर रहे थे, इसी बीच 8-10 लोग आए और पहले उनके साथ जमकर मारपीट की। इसके बाद वे उसे जबर्दस्ती सूनसान स्थान पर ले गए और दुष्कर्म किया।

Related Articles

Back to top button