ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
छत्तीसगढ़

थाने से 300 मीटर दूर पेड़ पर लटकी मिली लाश

अंबिकापुर के गांधी नगर थाना क्षेत्र में गुरुवार को फांसी से लटकी हुई लाश मिली है। बनारस मुख्य मार्ग के पास सुबह-सुबह जब लोगों ने पेड़ पर फांसी से लटकी हुई लाश देखी, तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। गांधीनगर थाने से महज 300 मीटर दूर हुई इस घटना ने सुरक्षा-व्यवस्था पर भी सवाल उठा दिए हैं। पुलिस सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंची। शव को पेड़ से उतारा गया। शव की जेब से आधार कार्ड मिला है, जिस पर तपेश्वर नाम लिखा है। निवास स्थान चरचा कोरिया जिला और जन्म तिथि 2 अगस्त 1997 लिखी हुई है। युवक की उम्र करीब 25 साल थी।ASI प्रमोद पांडेय ने कहा कि युवक के आधार कार्ड पर लिखी जानकारी के जरिए परिजनों का पता लगाया जा रहा है, ताकि उन्हें घटना की सूचना दी जा सके। वहां के थाने से भी संपर्क किया जा रहा है।

ASI प्रमोद पांडेय ने कहा कि शुरुआती जांच में ये हत्या का मामला लग रहा है। किसी ने हत्या करके युवक की लाश को फांसी पर लटकाया है, ताकि पूरी घटना को आत्महत्या का रूप दिया जा सके। उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजहों का पता चल सकेगा। पुलिस ने घटनास्थल से एक बाइक भी बरामद की है। बाइक के नंबर के आधार पर भी मृतक की पूरी जानकारी लेने की कोशिश की जा रही है पुलिस ने कहा कि परिजनों से ही ये पता चल सकेगा कि युवक कोरिया से सरगुजा किस काम से आया था। उसके साथ कोई और भी था या वो यहां अकेला आया था। अगर ये हत्या न होकर आत्महत्या भी है, तो इसकी क्या वजहें हो सकती हैं, ये भी जांच के बाद ही पता चल सकेगा।

Related Articles

Back to top button