ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
छत्तीसगढ़

पुलिस से बोले-आप लोग अपराधियों के गले लगते हैं, सरकार ऐसे पुलिस वालों को हटाए

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में कांग्रेस नेता ने शराब के नशे में पुलिस वालों से जमकर विवाद किया है। विवाद इस बात को लेकर हो गया कि पुलिस उनकी चेकिंग करना चाहती थी। मगर कांग्रेस नेता इससे ऐतराज जताने लगे। उल्टा पुलिस को कहने लगे आप लोग तो अपराधियों के गले लगते हैं। मैं सरकार से निवेदन करता हूं कि ऐसे पुलिस वालों को सरकार हटाए। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है।बिलासपुर में अपराध रोकने पुलिस रात के वक्त आने-जाने वाले लोगों की चेकिंग करती है। इसी कड़ी में शुक्रवार रात को भी पुलिस की टीम कोतवाली थाने के पास आने-जाने वाले लोगों की जांच कर रही थी। उसी वक्त वहां पर कांग्रेस नेता करण गोरखा पहुंच गए। करण ने अपने आप को बिलासपुर लोकसभा आईटी सेल का महासचिव बताया है।काफी देर तक कांग्रेस नेता बहस करते रहे।इसके बाद पुलिस ने करण से पूछताछ की और उनकी गाड़ी की जांच करनी चाही। बस इसी बात पर कांग्रेस नेता नाराज हो गए। कहने लगे कि मैं इतनी रात को पार्टी के काम से गया था। वहीं से वापस आ रहा हूं। आप लोग लोगों को सिर्फ परेशान करते हैं। राज्य में हमारी सरकार है। मैं पार्टी का कार्यकर्ता हूं। ये पुलिस हमारी सरकार को बदनाम करने का काम करती है।पुलिस ने कांग्रेस नेता की गाड़ी से ये सामान बरामद किया है।कांग्रेस नेता यहीं नहीं रुका। वो काफी देर तक पुलिस वालों से बहस करते रहे। पुलिस वालों ने उन्हें काफी समझाया भी। मगर वो कहने लगे अरे आप लोग तो खुद अपराधियों के गले लगते हैं। जिसके बाद पुलिस ने कांग्रेस नेता का अल्कोहल टेस्ट भी कराया। जिसमें ही ये पता चला है कि कांग्रेस नेता शराब के नशे में थे। पुलिस ने उनके खिलाफ शराब पीकर गाड़ी चलाने के तहत मामला दर्ज किया है। साथ ही गाड़ी को थाने में खड़ा करवा लिया गया है।

Related Articles

Back to top button