ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
पंजाब

कांग्रेस शासन में दर्ज हुए केस को रद करने का मांग, बोले सुबूत देने के बावजूद रद नहीं हो रहा पर्चा

जालंधर: थाने में नारे लगाते जाते बसपा कार्यकर्ता बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने आज पुलिस थाना डिवीजन नंबर 6 के बाहर धरना लगा दिया। बहुजन समाज पार्टी के नेता और कार्यकर्ता दो साल पहले कांग्रेस शासन में राजनीतिक द्वेष की भावना से दर्ज किए गए झूठे केस को रद करने की मांग कर रहे हैं। बसपा नेताओं का कहना है कि युवकों पर दर्ज केस को झूठा साबित करने के लिए वह सारे सबूत भी पुलिस अधिकारियों को दे चुके हैं लेकिन पुलिस अब भी केस को रद नहीं कर रही है।थाने के बाहर धरना लगाकर बैठे बसपा नेताबसपा नेताओं ने कहा कि पुलिस अब भी राजनीतिक दबाब में काम कर रही है। उन्होंने पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि उन्होंने पर्चा रद ना किया तो वह हाईवे जाम करने के लिए मजबूर होंगे। उन्हें मजबूरी में हाईवे पर धरना लगाना पड़ सकता है। थाने के बाहर धरना दे रहे बसपा कार्यकर्ताओं का कहना था कि यह पर्चा दो साल पहले कांग्रेस शासन में जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह के कहने पर दर्ज हुआ था।उनका कहना है कि जिन युवकों पर पर्चा दर्द किया गया है वह सारे पढ़ने लिखने वाले युवा हैं। किसी ने पढ़ाई के लिए विदेश जाना है, कोई यहीं पर रहकर सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रही है।धरने पर पत्रकारों को जानकारी देते बसपा नेतायदि यह पर्चा रद नहीं होगा तो उनका भविष्य खराब हो जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि ऊपर से पुलिस थाना के प्रभारी दबाब बना रहे हैं कि युवकों की जमानतें करवाओ नहीं तो वह उन्हें गिरफ्तार करने के लिए मजबूर हैं।

Related Articles

Back to top button