ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
बिहार

7 जिलों में आज बारिश के आसा

बिहार में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। मानसून की वापसी के साथ बारिश की गतिविधियां कमजोर पड़ रही हैं। लेकिन, आज  7 जिलों में हल्की बारिश का पूर्वानुमान लगाया गया है  इस बीच सुबह और शाम सर्दी बढ़ गई है। दिन में धूप के कारण तापमान सामान्य रहता है पर ग्रामीण इलाकों में रात में ठीक ठाक सर्दी महसूस की जा रही है।  रबी फसल की बुवाई के लिए अनुकूल माहौल बन रहा है।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के उत्तर पूर्व भाग में आज कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।  आज कटिहार , पूर्णिया, सुपौल, अररिया, सरसा,  किशनगंज और मधेपुरा जिला में हल्की बारिश हो सकती है।  शुक्रवार को रोहतास में तीन-चार स्थानों पर बारिश हुई। अनुमान के अनुसार गोपालगंज और आसपास के जिलों में आसमान में हल्के बादल 19 अक्टूबर तक देखे जा सकते हैं। तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा

मौसम की जानकारी के अनुसार प्रदेश में पछुआ हवा का प्रवाह बन रहा है। 10 किलोमीटर प्रति घंटा के रफ्तार से हवा बहेगी  जिससे  मौसम शुष्क बना रहेगा।  यह मौसम रबी फसल की खेती के अनुकूल होगा। किसान गेहूं मक्का और सूरजमुखी की खेती का काम शुरू कर सकते हैं ।

Related Articles

Back to top button