ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मनोरंजन

आखिर क्यों करण जौहर ने अचानक छोड़ा ट्विटर? 

करण जौहर बॉलीवुड के मशहूर निर्माता और निर्देशक हैं, जो अपनी फिल्मों के अलावा, कॉन्ट्रोवर्सी की वजह से भी चर्चा में रहते हैं। करण जौहर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह अपनी जिंदगी से जुड़ी छोटी-छोटी बातें इंस्टाग्राम या ट्विटर पर बताते रहते हैं। लेकिन अब करण जौहर ने अचानक ही ट्विटर को अलविदा कह दिया है। करण के इस फैसले से उनके फैंस हैरान रह गए हैं।
करण जौहर ने ट्विटर को छोड़ने से चंद समय पहले अपना आखिरी ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने अपने चाहने वालों को गुडबाय कहा। उन्होंने अपने आखिरी ट्वीट में लिखा, ‘मैं जगह बना रहा हूं और भी ज्यादा पॉजिटिव एनर्जी के लिए, और ये उसी ओर एक स्टेप है। गुडबाय ट्विटर! करण का इस तरह से अचानक ट्विटर छोड़ देना, लोगों को रास नहीं आ रहा है।’
हालांकि, सोशल मीडिया यूजर्स को करण जौहर का यूं अचानक ट्विटर से अलविदा लेना समझ नहीं आया है। ट्विटर पर अब हर कोई इस यह जानना चाहता है कि करण ने इस प्लेटफॉर्म को क्यों छोड़ा है? इसी वजह से ट्विटर पर कुछ ही देर में करण जौहर का नाम भी ट्रेंड करने लगा है। वहीं, कुछ सोशल मीडिया यूजर्स इस पर भी करण जौहर का जमकर मजाक उड़ा रहे हैं। उन्होंने सिर्फ ट्विटर का छोड़ा है लेकिन इंस्टाग्राम पर अब भी उनका अकाउंट बना हुआ है, जहां पर वह अपनी फिल्मों और निजी जिंदगी के बारे में फैंस को जानकारी देंगे।

Related Articles

Back to top button