ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मनोरंजन

रश्मिका मंदाना का डीपफेक वीडियो बनाने वाला आरोपी अरेस्ट, एक्ट्रेस ने दिल्ली पुलिस का जताया आभार

अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने उनका डीपफेक वीडियो बनाने वाले व्यक्ति की गिरफ्तारी पर दिल्ली पुलिस का आभार जताया है। पुलिस ने अभिनेत्री के डीपफेक वीडियो के सिलसिले में आंध्र प्रदेश से एक बी-टेक स्नातक को गिरफ्तार किया था। मंदाना का यह वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित हुआ था। आरोपी की पहचान आंध्र प्रदेश के गुंटूर के रहने वाले 23 वर्षीय ईमानी नवीन के रूप में हुई, जिसने ब्रिटिश-भारतीय सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर जारा पटेल के वीडियो पर कृत्रिम मेधा (एआई) का उपयोग कर मंदाना का चेहरा लगाया था।

रश्मिका ने ‘एक्स’ पर दिल्ली पुलिस की साइबर अपराध इकाई को टैग करते हुए यह पोस्ट लिखा। सत्ताइस वर्षीय अभिनेत्री ने लिखा, ”डीसीपी आईएफएसओ (इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस) का हार्दिक आभार। आरोपी को पकड़ने के लिए धन्यवाद। अपना प्यार, समर्थन देने और मेरा बचाव करने के लिए वास्तव में सभी की आभारी महसूस कर रही हूं।”

मंदाना ने अपने पोस्ट में कहा, ”लड़कियों और लड़कों अगर आपकी सहमति के बिना कहीं भी आपकी तस्वीर का उपयोग होता है या फिर उससे छेड़छाड़ की जाती है तो यह बिल्कुल गलत है। उम्मीद करती हूं कि यह याद दिलाएगा कि आप ऐसे लोगों से घिरे हुए हैं, जो आपका समर्थन करेंगे हैं और कार्रवाई करेंगे।” एक अधिकारी के मुताबिक, आरोपी ने इंस्टाग्राम पर अपने फॉलोअर्स की संख्या बढ़ाने के लिए यह वीडियो बनाया था।

Related Articles

Back to top button