ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
देश

फिर विवादों में मशहूर Kulhad Pizza Couple, दुकान के बाहर गर्माया माहौल

जालंधरः मशहूर कुल्हड़ पिज्जा कपल एक बार फिर विवादों में आ गया है। दरअसल,  नकोदर चौक स्थित कपल की दुकान के बाहर आज दल शहीद बाबा बंदासिंह बहादुर सिख संगठनों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। उनका कहना है कि कपल की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसमें कपल द्वारा लोगों को गालियां निकाली गई थी। भड़के प्रदर्शनकारियों का कहना है कि कपल सामने आकर माफी मांगे।  जब दुकान के स्टाफ द्वारा उन्हें फोन करने की कोशिश की गई तो उनका फोन बंद आ रहा है।

क्या है मामला
बता दें कि पिछले दिनों कपल का एक प्राईवेट वीडियो लीक हुआ था, जिसके बाद दोनों काफी ट्रोल हुए थे। वीडियो लीक करने वाली लड़की को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं पीड़ित व्यक्ति ने फेसबुक के माध्यम से सोशल मीडिया पर सफाई पेश करते हुए कहा कि उसकी और उसकी पत्नी की यह एक फेक वीडियो है जोकि उन्हें ब्लैकमेल करने के उद्देश्य से ए.आई. (आर्टिफिशियल इंटैलीजैंस) के जरिए उनके चेहरे बदलकर वायरल की जा रही है।

उसने लोगों से अपील की है कि इस वीडियो को वायरल न किया जाए, ताकि उनके परिवार की छवि को खराब न किया जाए, क्योंकि सोशल मीडिया पर उक्त वीडियो उनकी छवि को खराब करने की नीयत से वायरल की गई है। कल  सहज अरोड़ा ने फेसबुक पेज पर अपनी पत्नी की हालत पर एक पोस्ट शेयर किया था । साथ ही उसने मीडिया और पब्लिक से साथ देने की अपील की थी। वहीं पिछले दिनों सोशल वर्कर  के टॉक शो में पहुंचे सहज अरोड़ा ने बताया कि आखिर उनकी प्राईवेट वीडियो किस तरह वायरल हुई। सहज अरोड़ा ने टॉक शो  में माना कि वीडियो बनाना उनकी गलती है।

Related Articles

Back to top button