ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
छत्तीसगढ़

राजनीति से कहीं बड़ा गुरु-शिष्य का नाता… चुनाव हराने के बाद शिष्य ने गुरु से पैर छूकर लिया आशीर्वाद

रायपुर: कहते हैं राजनीति में कोई किसी का सगा नहीं होता। सत्ता का लोभ ऐसा होता है कि कभी कभी तो रिश्तों में भी दरार आ जाती है। लेकिन छत्तीसगढ़ में गुरू -शिष्य का अनोखा रिश्ता देखने को मिला, जहां शिष्य ने गुरु को 67 हजार वोट से चुनाव हराया। लेकिन अपनी जीत के बाद भी गुरु के पैर छूकर आशिर्वाद लिया।

गुरु शिष्य के प्यार और सम्मान की ये कहानी रायपुर दक्षिण विधानसभा की है। जहां शिष्य बृजमोहन अग्रवाल अपने गुरु महंत राम सुंदर दास के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरे थे। इस चुनाव में बृजमोहन ने गुरु महंत दास को 67 हजार वोट से हराया। लेकिन जीत का जश्न मनाने और अपने राजनीतिक सफर में आगे बढ़ने से पहले उन्होंने अपने गुरु महंत राम सुंदर दास का आशीर्वाद लिया।

Related Articles

Back to top button