ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
धार्मिक

अकाल मृत्यु का कारण बन सकते हैं ये पौधे, घर में कभी न लगाएं

 इंदौर। घर में छोटी सी फुलवारी या बगीचा हर किसी को पसंद होता है। सुगंधित और खूबसूरत फूलों की महक हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी बढ़ाती है। वास्तु एक्सपर्ट चैतन्य मलतारे के मुताबिक, घर के अंदर या आसपास कुछ पेड़ पौधों को लगाते समय भी सावधानी बरतनी चाहिए। वास्तु के मुताबिक ये पेड़-पौधे घर के आसपास लगाना बेहद अशुभ होता है। ये मौत को दावत देने के समान होता है।

कांटेदार पौधे

घर के अंदर या घर के आसपास की भी कांटेदार पौधे नहीं लगाना चाहिए। घर में सिर्फ गुलाब के अलावा किसी भी कांटेदार पौधे को लगाना अशुभ होता है। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है।

घर के पास न लगाएं इमली

इमली का पेड़ भी घर के आसपास बिल्कुल भी नहीं लगाना चाहिए। पौराणिक मान्यता है कि इमली के पेड़ पर बुरी आत्माओं का वास होता है, इसलिए घर के पास नहीं लगाना चाहिए। रात के समय भी इमली के पेड़ के पास नहीं जाना चाहिए। एक अन्य कारण यह भी है कि इमली के पेड़ की लकड़ी बहुत अधिक मजबूत होती है और इसकी जड़ें काफी दूर तक और गहराई तक फैलती है। यदि यह पेड़ घर के आसपास फल-फूलता है तो घर को भी नुकसान पहुंचा सकता है।

मेहंदी का पौधा

कई लोगों को अपने घर के आसपास की बॉर्डर पर मेहंदी लगाना पसंद होता है, लेकिन वास्तु के अनुसार, यह शुभ नहीं होता है। मेहंदी का पौधा काफी तेजी से फैलता है। वास्तु शास्त्र में भी यह माना जाता है कि घर के आसपास मेहंदी का पौधा लगाने से परिवार के लोगों की सेहत पर इसका बुरा असर होता है। इसके अलावा घर के पास कपास और खजूर भी नहीं लगाना चाहिए। पीपल का पेड़ शुभ होता है, लेकिन इसे भी घर के पास नहीं लगाना चाहिए।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button