ब्रेकिंग
मुरैना लोक निर्माण विभाग: लापरवाही की हदें पार, सड़कों के हाल बेहाल बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें: जगह-जगह जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त मुरैना अन्नदाता बेहाल, कृषि विभाग मस्त! मुरैना जन्माष्टमी की रात मंदिर से लौट रही कुशवाहा समाज की तीन महिलाओं को ट्रोला ने रौंदा, एक की मौके... मुरैना के दिमनी विधानसभा क्षेत्र में 69.23 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन मनरेगा में भ्रष्टाचार का नंगा नाच: मुरैना में गरीबों के हक पर डाका, कागजों पर दौड़ रहे मृत और फर्जी ... मुरैना नेशनल हाईवे-44 पर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार युवक-युवती को कुचला, दोनों की म... पोरसा थाना क्षेत्र: बुधारा गांव में युवक ने पेड़ से फंदा लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस मुरैना में सरपंचों की कार्यशैली पर उठे सवाल: विकास के नाम पर फाइलों में दौड़ रहा भ्रष्टाचार मुरैना में गूंजेगी श्री कृष्ण भक्ति की स्वर धारा: पुलिस लाइन राधा-कृष्ण मंदिर में सजेगी भव्य भजन संध...
मुख्य समाचार

जिला मजिस्ट्रेट ने खारिज किया मुरैना में जिला बदर का प्रस्ताव, महिला पत्रकार के पक्ष में आया फैसला

मुरैना: जिला मजिस्ट्रेट, मुरैना द्वारा हाल ही में पारित एक महत्वपूर्ण आदेश में अनुराधा गुप्ता शिवहरे (निवासी श्रीनाथ अपार्टमेंट, वनखंडी रोड, मुरैना) के खिलाफ पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रस्तुत जिला बदर का प्रस्ताव खारिज कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक, मुरैना ने आपराधिक गतिविधियों और लोक शांति भंग होने का हवाला देते हुए मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 के तहत जिला बदर की कार्रवाई का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया था। हालांकि, सुनवाई के दौरान अनावेदिका अनुराधा गुप्ता ने अपना विस्तृत पक्ष रखा। उन्होंने बताया कि वह एक विधवा महिला एवं पत्रकार हैं, तथा उनके ऊपर दर्ज अधिकांश आपराधिक प्रकरण पारिवारिक विवादों से जुड़े हुए हैं, जिनमें से कई मामलों में न्यायालय द्वारा उन्हें दोषमुक्त भी किया जा चुका है। मामले के सूक्ष्म परीक्षण और थाना प्रभारी कोतवाली के प्रतिवेदन के अवलोकन के पश्चात जिला मजिस्ट्रेट ने पाया कि अनावेदिका पर दर्ज प्रकरण आम नागरिकों से संबंधित न होकर पारिवारिक और व्यक्तिगत विवादों का परिणाम हैं। तदनुसार, पुलिस अधीक्षक का प्रतिवेदन अमान्य कर दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button