ब्रेकिंग
मनरेगा में भ्रष्टाचार का नंगा नाच: मुरैना में गरीबों के हक पर डाका, कागजों पर दौड़ रहे मृत और फर्जी ... मुरैना नेशनल हाईवे-44 पर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार युवक-युवती को कुचला, दोनों की म... पोरसा थाना क्षेत्र: बुधारा गांव में युवक ने पेड़ से फंदा लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस मुरैना में सरपंचों की कार्यशैली पर उठे सवाल: विकास के नाम पर फाइलों में दौड़ रहा भ्रष्टाचार मुरैना में गूंजेगी श्री कृष्ण भक्ति की स्वर धारा: पुलिस लाइन राधा-कृष्ण मंदिर में सजेगी भव्य भजन संध... मुरैना की सियासत: कांग्रेस के टिकट पर जीता महापौर, बीजेपी में जाने के बाद विकास पर उठे सवाल! मुरैना बाप सरपंच, बेटा 'इच्छाधारी चोर'... मनरेगा का पैसा डकारने बदल डाले दर्जनों नाम, धर्म और जेंडर! जिला मजिस्ट्रेट ने खारिज किया मुरैना में जिला बदर का प्रस्ताव, महिला पत्रकार के पक्ष में आया फैसला पगार डैम में डूबे नेत्रज उर्फ भीकू कुशवाह की मौत, जौरा थाना पुलिस ने शुरू की विवेचना बागचीनी पुलिस ने गैस सिलेंडर की कालाबाजारी करने बाला किया पर्दाफाश
मध्यप्रदेश

कोटवारों को सीएम शिवराज ने दी सौगात, दोगुना तक बढ़ाया मानदेय, स्वास्थ्य बीमा का भी मिलेगा लाभ

भोपाल। राजधानी में लाल परेड मैदान पर रविवार को कोटवार सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इस सम्मेलन में सीएम शिवराज सिंह चौहान भी शामिल हैं। सीएम शिवराज दोपहर करीब साढ़े 12 बजे लाल परेड मैदान पर पहुंचे और दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके उपरांत सीएम मंच से उतरे और पुष्पवर्षा कर कोटवारों का स्वागत किया।

गांव के गूगल हैं कोटवार

सीएम शिवराज ने मंच से कोटवारों का अभिनंदन करते हुए कहा कि ग्राम देवताओं जैसे होते हैं। जिस तरह ग्रामदेवता की पूजा के बिना कोई काम शुरू नहीं होता, उसी तरह कोटवारों की जानकारी के बिना गांवाों में कोई काम आगे नहीं बढ़ता। सीएम ने कोटवारों को गांव के गूगल की संज्ञा देते हुए कहा कि जिस तरह गूगल पर देश-विदेश की सारी जानकारी होती है, वैसे ही आप लोग चलते-फिरते गूगल हैं। गांव की सारी जानकारियां आप रखते हैं।

दी ये सौगातें

इस चुनावी मौसम में सीएम शिवराज ने कोटवारों पर भी सौगातों की बरसात की और कहा कि मैं सरकार नहीं परिवार चलाता हूं और इस परिवार का मुखिया होने के नाते हर वर्ग के सुख-दुख का ध्यान रखना मेरा धर्म है। सीएम मंच से यह घोषणा की कि सभी कोटवारों को स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ दिया जाएगा। कोटवारों की वर्दी का रंग भी अब खाकी होगा। कोटवारों को सेवानिवृत्ति पर अब एक लाख रुपए धनराशि प्रदान की जाएगी।

मानदेय में किया इजाफा

सीएम शिवराज ने कोटवारों की मानदेय राशि में भी दोगुना तक वृद्धि की घोषणा की। सीएम ने कहा कि कोटवारों के वेतन में हर साल न्यूनतम 500 रुपये की वृद्धि की व्यवस्था की जाएगी। ऐसे कोटवार जिनके पास सेवाभूमि नहीं है, उन्हें 4000 रुपये मासिक मिलते हैं। अब उन्हें 8000 रुपये मासिक मिलेंगे। जिन कोटवारों को 1000 रुपये मिलते हैं, उन्हें बढ़ाकर 2000 और जिन्हें 600 रुपये मिलते हैं, उन्हें 1200 रुपये दिए जाएंगे। सीएम ने यह भी कहा कि 10 एकड़ तक की सेवाभूमि वाले कोटवारों को भी न्यूनतम 1000 रुपये मानदेय दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button