ब्रेकिंग
मनरेगा में भ्रष्टाचार का नंगा नाच: मुरैना में गरीबों के हक पर डाका, कागजों पर दौड़ रहे मृत और फर्जी ... मुरैना नेशनल हाईवे-44 पर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार युवक-युवती को कुचला, दोनों की म... पोरसा थाना क्षेत्र: बुधारा गांव में युवक ने पेड़ से फंदा लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस मुरैना में सरपंचों की कार्यशैली पर उठे सवाल: विकास के नाम पर फाइलों में दौड़ रहा भ्रष्टाचार मुरैना में गूंजेगी श्री कृष्ण भक्ति की स्वर धारा: पुलिस लाइन राधा-कृष्ण मंदिर में सजेगी भव्य भजन संध... मुरैना की सियासत: कांग्रेस के टिकट पर जीता महापौर, बीजेपी में जाने के बाद विकास पर उठे सवाल! मुरैना बाप सरपंच, बेटा 'इच्छाधारी चोर'... मनरेगा का पैसा डकारने बदल डाले दर्जनों नाम, धर्म और जेंडर! जिला मजिस्ट्रेट ने खारिज किया मुरैना में जिला बदर का प्रस्ताव, महिला पत्रकार के पक्ष में आया फैसला पगार डैम में डूबे नेत्रज उर्फ भीकू कुशवाह की मौत, जौरा थाना पुलिस ने शुरू की विवेचना बागचीनी पुलिस ने गैस सिलेंडर की कालाबाजारी करने बाला किया पर्दाफाश
व्यापार

बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार,सेंसेक्स 300 अंक चढ़ा, निफ्टी 18300 के पार

हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन सेंसेक्स 190 अंकों की तेजी के साथ 61257 अंकों पर, निफ्टी 90 अंकों की तेजी के साथ 18288 अंकों पर जबकि बैंक निफ्टी 246 अंकों की तेजी के साथ 42865 अंकों पर खुला। इससे पहले अमेरिकी बाजार लगातार दूसरे दिन तेजी के साथ बंद हुए। डाऊ जोंस में 526 अंक यानी 1.60 फीसदी की तेजी रही। नैस्डैक में 1.54 फीसदी और S&P 500 में 1.49 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। इधर भारतीय बाजार बीते दो कारोबारी सत्रों से गिरावट के साथ बंद हो रहा है। सिंगापुर एक्सचेंज का निफ्टी वायदा 91 अंक या 0.50 प्रतिशत की तेजी के साथ 18,341 पर कारोबार करता दिखा। इससे गुरुवार को दलाल स्ट्रीट में सकारात्मकता दिखी। सेंसेक्स के 30 शेयरों में 23 हरे निशान पर कारोबार करते दिखे।

गुरुवार की सुबह सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल
घरेलू शेयर बाजार में भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, एचसीएल, इन्फोसिस और टाटा स्टील जैसे शेयरों में मजबूती है, जबकि एनटीपीसी, एलएंडटी, मारुति और एक्सिस बैंकों के शेयरों में गिरावट है।

IPO: सुला वाइनयार्ड्स के आईपीओ की लिस्टिंग आज
सुला वाइनयार्ड्स के आईपीओ के शेयरों की आज बाजार में लिस्टिंग होगी। आज NSE, BSE पर इसकी लिस्टिंग होगी। 960 करोड़ के इस आईपीओ को लेकर इश्यू प्राइस 340-357 रुपए तय किया गया था। एक्सचेंज के आंकड़ों के मुताबिक, 1,88,30,372 शेयरों के लिए 4,38,36,912 शेयरों की बोली प्राप्त हुई। प्रीसीसन वायर्स में बोनस इश्यू को लेकर आज एक्स डेट और रिकॉर्ड डेट है। वहीं केफिन टेक्नोलॉजीज के आईपीओ का सब्सक्रिप्शन बंद हो चुका है। इसके आईपीओ को 2.59 गुना सब्सक्राइब किया गया है। एलिन इलेक्ट्रॉनिक्स के आईपीओ में आज निवेश का आखिरी मौका है। दूसरे दिन तक यह आईपीओ 95 फीसदी सब्सक्राइब किया गया है।

Related Articles

Back to top button