ब्रेकिंग
मनरेगा में भ्रष्टाचार का नंगा नाच: मुरैना में गरीबों के हक पर डाका, कागजों पर दौड़ रहे मृत और फर्जी ... मुरैना नेशनल हाईवे-44 पर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार युवक-युवती को कुचला, दोनों की म... पोरसा थाना क्षेत्र: बुधारा गांव में युवक ने पेड़ से फंदा लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस मुरैना में सरपंचों की कार्यशैली पर उठे सवाल: विकास के नाम पर फाइलों में दौड़ रहा भ्रष्टाचार मुरैना में गूंजेगी श्री कृष्ण भक्ति की स्वर धारा: पुलिस लाइन राधा-कृष्ण मंदिर में सजेगी भव्य भजन संध... मुरैना की सियासत: कांग्रेस के टिकट पर जीता महापौर, बीजेपी में जाने के बाद विकास पर उठे सवाल! मुरैना बाप सरपंच, बेटा 'इच्छाधारी चोर'... मनरेगा का पैसा डकारने बदल डाले दर्जनों नाम, धर्म और जेंडर! जिला मजिस्ट्रेट ने खारिज किया मुरैना में जिला बदर का प्रस्ताव, महिला पत्रकार के पक्ष में आया फैसला पगार डैम में डूबे नेत्रज उर्फ भीकू कुशवाह की मौत, जौरा थाना पुलिस ने शुरू की विवेचना बागचीनी पुलिस ने गैस सिलेंडर की कालाबाजारी करने बाला किया पर्दाफाश
विदेश

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में जेयूआई-एफ की बैठक में बम धमाका 20 की मौत 50 से ज्यादा घायल

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के बाजौर इलाके में जमीयत उलेमा इस्लाम फजल (जेयूआई-एफ) की बैठक में बम धमाका हुआ है। इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पाकिस्तानी न्यूज वेबसाइट डॉन डॉट कॉम के अनुसार, पांच एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। इस घटना में 20 लोगों की मौत हो गई और 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

पुलिस ने इलाके को घेरा

पाक मीडिया के अनुसार, ये विस्फोट जेयूआई-एफ के कार्यकर्ता सम्मेलन को निशाना बनाकर किया गया। विस्फोट दुबई मोड के पास हुआ है। रेस्क्यू 1122 के प्रवक्ता बिलाल फैजी ने बताया कि पुलिस और बचाव कर्मी मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस की एक बड़ी टुकड़ी ने इलाके को घेर लिया है।

एक दर्जन से ज्यादा कार्यकर्ता घायल

जियो न्यूज से बातचीत में जेयूआई-एफ नेता हाफिज हमदुल्ला ने कहा, ‘उन्हें आज सम्मेलन में भाग लेना था, लेकिन व्यक्तिगत प्रतिबद्धताओं के कारण नहीं आ सके।’ उन्होंने कहा कि मुझे जो रिपोर्ट मिली है कि एक दर्जन से ज्यादा कार्यकर्ता घायल हो गए हैं। जेयूआई-एफ नेता ने कहा कि मैं विस्फोट की कड़ी निंदा करता हूं। इसके पीछे के लोगों को संदेश देना चाहता हूं कि यह जिहाद नहीं बल्कि आतंकवाद है। उन्होंने कहा, ‘आज की घटना मानवता पर हमला है।’

हमदुल्ला ने मांग की कि विस्फोट की जांच होनी चाहिए। यह पहली बार नहीं जब जेयूआई-एफ को निशाना बनाया गया है। ऐसा पहले भी हो चुका है। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया गया है। हमने इस संसद में आवाज उठाई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

Related Articles

Back to top button