ब्रेकिंग
मुरैना नेशनल हाईवे-44 पर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार युवक-युवती को कुचला, दोनों की म... पोरसा थाना क्षेत्र: बुधारा गांव में युवक ने पेड़ से फंदा लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस मुरैना में सरपंचों की कार्यशैली पर उठे सवाल: विकास के नाम पर फाइलों में दौड़ रहा भ्रष्टाचार मुरैना में गूंजेगी श्री कृष्ण भक्ति की स्वर धारा: पुलिस लाइन राधा-कृष्ण मंदिर में सजेगी भव्य भजन संध... मुरैना की सियासत: कांग्रेस के टिकट पर जीता महापौर, बीजेपी में जाने के बाद विकास पर उठे सवाल! मुरैना बाप सरपंच, बेटा 'इच्छाधारी चोर'... मनरेगा का पैसा डकारने बदल डाले दर्जनों नाम, धर्म और जेंडर! जिला मजिस्ट्रेट ने खारिज किया मुरैना में जिला बदर का प्रस्ताव, महिला पत्रकार के पक्ष में आया फैसला पगार डैम में डूबे नेत्रज उर्फ भीकू कुशवाह की मौत, जौरा थाना पुलिस ने शुरू की विवेचना बागचीनी पुलिस ने गैस सिलेंडर की कालाबाजारी करने बाला किया पर्दाफाश पोरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फायरिंग प्रकरण में 24 घंटे के भीतर 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध हथियार और बु...
देश

इस वीकेंड सुहाना रहेगा मौसम अगले 4-5 दिनों तक आंधी-तूफान और बारिश के आसार

 उत्तर भारत के तमाम राज्यों में लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। अरब सागर से नमी की वजह से उत्तर-पश्चिमी भारत में 27 और 28 मई को आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। IMD में वैज्ञानिक डॉ. सोमा सेन रॉय ने बताया कि उत्तर-पश्चिमी भारत में शनिवार और रविवार ऐसा ही मौसम रहेगा। रविवार को यूपी में इसका ज्यादा प्रभाव दिखेगा और उत्तर-पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश और अन्य इलाकों में आंधी-तूफान की आशंका है। इसे देखते हुए हरियाणा, उत्तर-पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि उत्तर-पश्चिमी भारत में अगले 5 दिन आंधी-तूफान रहेगा। वहीं राजधानी दिल्ली में भी अगले 3-4 दिन आंधी-तूफान की आशंका है।

दिल्ली में भारी बारिश

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने चेतावनी दी है कि पूर्वोत्तर राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम यूपी और दक्षिण उत्तराखंड में गरज के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। उधर, शनिवार की सुबह हुई बारिश से राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में भारी जलभराव हुआ है। खराब मौसम के कारण, दिल्ली हवाईअड्डे पर उड़ानों के संचालन पर भी असर पड़ा है। परेशानी की बात ये है कि अगले दो-तीन दिनों तक ऐसे ही मौसम की आशंका है।

इन इलाकों में बारिश

मौसम में इस बदलाव की वजह से देश के अधिकांश हिस्सों में 30 मई तक लू चलने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार और झारखंड में भी बारिश की संभावना जताई है। इन राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। रविवार को इसका प्रभाव पूरे उत्तर प्रदेश में दिखेगा और उसके अगले दिन से इसमें कमी आएगी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने हरियाणा, उत्तर-पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।

Related Articles

Back to top button