ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

10 जुलाई से शुरू होगा मप्र विधानसभा का मानसून सत्र अनुपूरक बजट होगा प्रस्तुत

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 10 जुलाई से शुरू होगा। पांच दिवसीय इस सत्र में सरकार वर्तमान वित्तीय वर्ष का प्रथम अनुपूरक बजट प्रस्तुत करेगी। इसके साथ ही आनलाइन जुआ पर नियंत्रण के लिए भी संशोधन विधेयक प्रस्तुत किया जा सकता है।

विधानसभा सचिवालय ने मानसून सत्र बुलाने का प्रस्ताव राज्यपाल मंगुभाई पटेल की अनुमति के लिए भेज दिया है। इसी सप्ताह सत्र बुलाए जाने की अधिसूचना जारी हो सकती है।

15वीं विधानसभा का कार्यकाल छह जनवरी, 2024 को पूरा हो रहा है। इसके पहले मानसून सत्र अंतिम होगा। सामान्यत: शीतकालीन सत्र नवंबर-दिसंबर में बुलाया जाता है। इसके लिए अधिसूचना अक्टूबर में जारी होती है। इस समय तक विधानसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो जाएगी, इसलिए शीतकालीन सत्र नहीं होगा।

जनवरी में 16वीं विधानसभा के गठन के साथ प्रथम सत्र बुलाया जाएगा, जिसमें निर्वाचित सदस्यों को विधानसभा की सदस्यता की शपथ दिलाई जाएगी। सचिवालय के अधिकारियों का कहना है कि मानसून सत्र को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। सत्र बुलाने का प्रस्ताव राज्यपाल की अनुमति के लिए भेज दिया है।

संभावना है कि इसे एक-दो दिन में अनुमति मिल जाएगी और फिर अधिसूचना जारी हो जाएगी। वित्त विभाग इसमें वर्तमान वित्तीय वर्ष के लिए प्रथम अनुपूरक बजट प्रस्तुत करेगा। इसमें किसानों को ब्याज माफी देने के लिए सहकारिता विभाग को अतिरिक्त राशि देने का प्रविधान होगा।

Related Articles

Back to top button