ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

देश के सर्वश्रेष्ठ 10 थानों में चुना गया बैतूल का चोपना, जानिये किस वजह से किया शामिल

भोपाल। बैतूल जिले का चोपरा थाना देश के सर्वश्रेष्ठ 10 थानों में चुना गया है। अपराधों की रोकथाम, कानून-व्यवस्था की बेहतर स्थिति, पुराने मामलों का निपटारा, सामुदायिक पुलिसिंग आदि को लेकर किए गए मूल्यांकन में इसे छठां स्थान मिला है। दिल्ली में चल रहे पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) सम्मेलन में शुक्रवार को इसकी घोषणा की गई। मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक सुधीर कुमार सक्सेना भी इसमें शामिल हो रहे हैं। सक्सेना ने बैतूल की पुलिस अधीक्षक सुश्री सिमाला प्रसाद एवं तत्कालीन चोपना थाना प्रभारी अब्दुल रउफ खान व समस्त स्टाफ को बधाई दी है। डीजीपी ने प्रदेश के अन्य थानों को भी इसी स्तर पर लाने के लिए पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए हैं। राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक चंचल शेखर ने बताया कि पहले प्रत्येक राज्य से तीन थानों का चयन किया जाता है। इन थानों का मूल्यांकन वार्षिक अभिलेख एवं मैदानी सर्वेक्षण के आधार पर होता है। मूल्यांकन के लिए गृह मंत्रालय द्वारा चयनित स्वतंत्र टीम थाना क्षेत्र के लोगों, व्यापारियों, शिकायकर्ताओं से पूछताछ करती है। कोरोना संक्रमण की वजह से दो साल बाद यह चयन किया गया है।

 

Related Articles

Back to top button