ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

रीढ़ की चोट का दर्द नहीं सह सकी मादा तेंदुआ, इलाज के दौरान भोपाल में मौत

भोपाल। वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में गंभीर घायल अवस्था में लाई गई मादा तेंदुआ की गुरुवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। वन विहार के वन्य प्राणी चिकित्सक डा. अतुल गुप्ता के साथ दो अन्य डाक्टरों ने मादा तेंदुआ का पोस्टमार्टम किया। बताया जा रहा है कि वो रीढ़ में लगी चाेट का दर्द सहन नहीं कर सकी। संभवत: चोट के कारण ही उसकी मौत हुई है। मादा तेंदुआ को चोट कैसे लगी? इस संबंध में अधिकारी जानकारी नहीं दे सके। बता दें कि मादा तेंदुआ बुधवार को मटकुली वन परिक्षेत्र के गश्ती दल को झिरिया गेट के पास घायल अवस्था में मिली थी, जिसके बाद उसे रेस्क्यू किया गया था। परीक्षण करने पर पता चला था कि उसकी स्थिति जंगल में छोड़ने लायक नहीं है। बाद में रेस्क्यू स्क्वॉड एसटीआर ने वन्यप्राणी चिकित्सक डा. गुरुदत्त शर्मा, डा. प्रशांत देशमुख और वाइल्ड लाइफ कंजर्वेशन ट्रस्ट के नेतृत्व में वन विहार भेज दिया था।

अधिकारियों की निगरानी में किया गया अंतिम संस्कार

मादा तेंदुआ का गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद वन विहार में डायरेक्टर और डिप्टी डायरेक्टर के साथ अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों के सामने नियमानुसार अंतिम संस्कार कर दिया गया। अधिकारियों के अनुसार मादा तेंदुए को अकेले रखकर वन्य प्राणी चिकित्सकों द्वारा इसका इलाज किया जा रहा था। लेकिन गहरी चोट होने के कारण उसे बचाया नहीं जा सका। डाक्टरों की टीम उसके स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखे हुए थी। डिप्टी डायरेक्टर एसके सिन्हा के अनुसार घायल मादा तेंदुआ चलने फिरने में असमर्थ थी। उसका इलाज किया जा रहा था, लेकिन चोट और ज्यादा दर्ज के कारण उसकी मौत हो गई।

Related Articles

Back to top button