मुख्य समाचार
मुरैना में गूंजेगी श्री कृष्ण भक्ति की स्वर धारा: पुलिस लाइन राधा-कृष्ण मंदिर में सजेगी भव्य भजन संध्या, प्रसिद्ध कलाकार देंगे प्रस्तुतियां
मुरैना में गूंजेगी श्री कृष्ण भक्ति की स्वर धारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी की पहल पर श्री कृष्ण पाथेय न्यास मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग द्वारा प्रदेश भर में श्री कृष्ण भक्ति को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 81 श्री कृष्ण मंदिर एवं धार्मिक स्थलों पर विशेष श्री कृष्ण भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है एक श्रृंखला में मुरैना में आयोजित श्री कृष्ण पर्व कार्यक्रम के तहत भजन संध्या मुरैना शहर के प्रसिद्ध पुलिस लाइन राधा कृष्ण मन्दिर में दिनांक 4 सितंबर को रात 8 बजे से प्रारम्भ होगी इसमें में शहर के प्रसिद्ध ख्याति प्राप्त कलाकार श्री अनिल डंडोतिया रसराज व साथी कलाकारों द्वारा भक्ति मय संगीत के माध्यम से श्री कृष्ण जी की लीलाओं का गुणगान किया जाएगा पुलिस लाइन मंदिर पुजारी राधा कृष्ण शुक्ला जी ने बताया है मंदिर में फूल बंगला लाइटिंग मुख्य आकर्षण का केंद्र होंगे मंदिर की सारी व्यवस्थाएं स्थानीय स्तर पर जोर शोर से चल रही है इस कार्यक्रम में मुरैना से बाहर से आए कलाकारों में ए ग्रेड तबला वादक प्रोफेसर संजय राठौर और बैंजो पर ऋषि उपाध्याय वायलिन पर मुंशी नागर आदि कलाकार पधार रहे हैं कार्यक्रम में सभी भक्त संगीत रसिक प्रेमी सादर आमंत्रित है और अधिक से अधिक संख्या में पधारने का कष्ट करें


