ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
दिल्ली NCR

दिल्ली: इस इलाके के स्कूलों में अचानक करनी पड़ी छुट्टी, घरों के एसी भी कराए बंद, जानें पूरा मामला

दिल्ली के गांव नारायणा से एक बड़ी खबर सामने आई है, बताया जा रहा है कि अचानक इलाके के सभी स्कूलों में छुट्टी करनी पड़ गई। इलाके में उस समय हडकंप मच गया जब एक गैस गोदाम की फैक्ट्री से हाइड्रो कार्बन केमिकल गैस के रिसाव की बदबू फैलने शुरू हो गई। प्रशासन ने मौके पर दमकल विभाग की गाडियां और पुलिस, एनडीआरएफ की टीमें भी मौके पर पहुंच गई। इस दौरान प्रशासन ने लोगों से घरों के कूलर, एसी और पंखे बंद करने का निर्देश दिया है।

पुलिस और दमकल विभाग की टीम पहुंची

पुलिस ने बताया कि उन्हें जानकारी दी गई कि इलाके में दुर्गंध से हडकंप मच रहा है, तुरंत ही पुलिस ने मौके पर दमकल विभाग की गाडियां और एनडीआरफ की टीमें भेज दी है। जानकारी के आधार पर उचित एजेंसियां कार्रवाई कर रही हैं और बचाव के उपाय भी किए जा रहे हैं। अभी तक किसी के अस्पताल में भर्ती होने की कोई सूचना नहीं है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वह हालात का पूरा जायजा ले रहे हैं। मामले में तथ्य सामने आने के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button