ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

‘एयरपोर्ट मेट्रो के उद्घाटन में नहीं बुलाए गए केजरीवाल’, नाराज हुई AAP, PM मोदी को लेकर कही यह बड़ी बात

आम आदमी पार्टी (आप) की नेता आतिशी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को रविवार को एक मेट्रो लाइन के उद्घाटन कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किए जाने को लेकर नाराजगी जताई है। आतिशी ने कहा कि दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के एक कार्यक्रम में दिल्ली के मुख्यमंत्री को आमंत्रित नहीं करना ‘ओछी मानसिकता’ को दर्शाता है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दलगत राजनीति से ऊपर उठना चाहिए।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को दिल्ली मेट्रो में सफर किया और दिल्ली एयरपोर्ट मेट्रो एक्सप्रेस लाइन पर द्वारका सेक्टर-21 से सेक्टर-25 स्थित नए मेट्रो स्टेशन ‘यशोभूमि’ तक के दो किलोमीटर लंबे विस्तार का उद्घाटन किया। आतिशी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) केंद्र और दिल्ली सरकार का आधी-आधी साझीदारी वाला उपक्रम है।

आतिशी ने कहा, ‘‘ इसका मतलब है कि आधी धनराशि दिल्ली सरकार द्वारा और आधा हिस्सा केंद्र द्वारा खर्च किया जाता है। लेकिन इस कार्यक्रम में दिल्ली के मुख्यमंत्री को बुलाना महत्वपूर्ण नहीं समझा गया। मैं प्रधानमंत्री को बताना चाहती हूं कि वह सभी राज्य सरकारों के संरक्षक हैं। उन्हें दलगत राजनीति से ऊपर उठना चाहिए। ”

आम आदमी पार्टी (आप) की नेता ने कहा कि डीएमआरसी के कार्यक्रम में केजरीवाल को आमंत्रित नहीं करना ‘ओछी मानसिकता’ को दर्शाता है। आतिशी के इन आरोपों को लेकर डीएमआरसी या भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Related Articles

Back to top button