ड्राई डे पर आबकारी विभाग की कार्रवाई चार स्थानों से शराब जब्त
रीवा। गत दिवस शराब की अवैध बिक्री करने की सूचना पाकर आबकारी विभाग ने दबिश दी जहां उन्होंने अलग-अलग चार स्थानों पर कार्रवाई की है। चारों मामलों में आबकारी पुलिस ने कुल 15 लीटर शराब जब्त है। आबकारी पुलिस ने सभी शराब की अवैध बिक्री करने वाले लोगों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया है। उक्त कार्रवाई में मनोज कुमार बेलवंशी आबकारी उपनिरीक्षक, आरक्षक महेन्द्र प्रताप सिंह गहरवार, आरक्षक संगीता द्विवेदी और नगर सैनिक राजेन्द्र मिश्रा शामिल रहे।
रीवा कलेक्टर प्रतिभा पाल के निर्देश पर कार्रवाई की गई
आबकारी उपनिरीक्षक मनोज कुमार बेलवंशी ने बताया कि मंगलवार को रीवा कलेक्टर प्रतिभा पाल के निर्देश पर कार्रवाई की गई है। एक दिन पहले ही रीवा सहायक आबकारी आयुक्त अनिल जैन ने टीम गठित की थी। गत 15 अगस्त को शुष्क दिवस के दिन रीवा में गस्त बढ़ाने के आदेश थे। सभी टीमों ने मुखबिर बढ़ाए। संबंधित जगहों पर सर्चिंग की।
चारों ही मामलों में आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध
दबिश की शुरुआत महसांव में रजनीश कोल के मकान से की गई। वहां 23 पाव देशी प्लेन, अनिल कोल के मकान से 26 पाव देशी प्लेन, रामसिया कोल के मकान से 20 पाव देशी प्लेन और भीटी में जितेन्द्र चौरसिया के मकान से 15 पाव देशी प्लेन मिली है। चारों ही मामलों में आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।




