ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

20 साल की उम्र में संन्यास लेकर डेढ़ लाख गायों की पालनहार बनीं साध्वी कपिला

इंदौर। गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा (राजस्थान) स्थित गोशाला की प्रमुख साध्वी कपिला गोपाल सरस्वती दीदी बुधवार 26 जुलाई को इंदौर आएंगी। साध्वी कपिला गोपाल सरस्वती कम्प्यूटर इंजीनियरिंग, बीटेक करने के बाद अच्छी सैलरी वाली नौकरी छोड़कर 20 वर्ष की आयु में सन्यास लेकर गोसेवा के महायज्ञ में जुटी हुई हैं। उन्होंने अब तक पूरे देश में 400 से अधिक गोकथा, गो रामकथा, भागवत कथा, नानीबाई के मायरे की कथाएं की हैं।

हजारों लोगों को नशे से किया दूर

गो माता की सेवा और रक्षा के लिए उन्होंने 11 वर्ष तक अन्न का त्याग भी किया है। वे पैरों में जूते या चप्पल नहीं पहनती। उनकी वाणी से प्रेरणा लेकर हजारों लोग नशा मुक्त हो चुके हैं। कई निःसंतान दंपती को संतान का सुख और रोगी व्यक्तियों के शारीरिक कष्ट भी उनके सानिध्य से दूर हुए हैं।

इंदौर में अक्टूबर में गो भक्ति महामहोत्सव

अग्रवाल समाज केन्द्रीय समिति के तत्वावधान में बुधवार को शाम 7 बजे स्नेह नगर स्थित अग्रसेन भवन पर एक आवश्यक बैठक रखी गई है, जिसमें साध्वी कपिला गोपाल सरस्वती के मार्गदर्शन में 6 से 14 अक्टूबर तक दशहरा मैदान पर होने वाले गो भक्ति महामहोत्सव की तैयारियों पर विचार मंथन किया जाएगा।

1 लाख 44 हजार से ज्यादा गायों का पालन-पोषण

केन्द्रीय समिति के अध्यक्ष राजेश बंसल, महामंत्री पवन सिंघल एवं गो भक्ति महामहोत्सव के संयोजक किशोर गोयल ने बताया कि वर्तमान में 1 लाख 44 हजार से अधिक गायों का पालन-पोषण साध्वी कपिला गोपाल सरस्वती के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। अब इंदौर में पहली बार गो चेतना के लिए गो भक्ति महामहोत्सव का दिव्य आयोजन अक्टूबर माह में होने जा रहा है।

इस आयोजन जिसकी तैयारियों के लिए अग्रवाल समाज को प्रमुख भूमिका प्रदान करने एवं महामहोत्सव के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु एक सभा बुधवार 26 जुलाई को स्नेह नगर स्थित अग्रसेन भवन पर रखी गई है, जिसमें शहर के प्रमुख धार्मिक सामाजिक संगठनों के अलावा गोशाला संचालकों, प्रबंधकों एवं गो भक्तों को भी आमंत्रित किया गया है।

Related Articles

Back to top button