ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

जिस क्षेत्र में थी गुंडे की दहशत पुलिस ने वहीं हथकड़ी लगा कर घुमाया

 बुरहानपुर। लालबाग क्षेत्र में तीन दिन पहले हुई राजेश ताड़े की हत्या के मुख्य आरोपित अमर सारवान को पुलिस ने 72 घंटे बाद गिरफ्तार कर लिया है। क्षेत्र में उसकी दहशत समाप्त करने के लिए पुलिस ने सोमवार शाम चार बजे के आसपास उसे हथकड़ी लगाकर क्षेत्र में पैदल घुमाया।

गुंडागर्दी के बल पर क्षेत्र में आतंक मचाने वाले अमर को देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग जमा हो गए थे। पुलिस सबसे पहले उसे सागर टावर ले गई। वहां से उसके मोहल्ले और बाद में मृतक राजेश के घर तक ले गई।

पुलिस अफसरों ने क्षेत्र के लोगों से कहा कि कानून से ऊपर कोई गुंडा, बदमाश नहीं है। लालबाग थाना पुलिस अब उसके साथी हंसया व तीन अन्य लोगों की तलाश कर रही है।

पुलिस अधीक्षक राहुल लोढ़ा ने बताया कि उसके चार साथियों की अवैध संपत्तियों की पहचान भी कर ली गई है। जल्द ही उन्हें भी ढहाया जाएगा। पुलिस ने अमर सारवान के खिलाफ हत्या की धारा के साथ ही रासुअ भी लगाया है।

रविवार को ढहाया था घर

उल्लेखनीय है कि सात जुलाई की दोपहर अमर सारवान और उसके साथियों ने दिनदहाड़े राजेश ताड़े की लाठियों से पीट-पीट कर हत्या कर दी थी। आठ जुलाई को क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने उसकी गिरफ्तारी को लेकर लालबाग थाने का घेराव कर दिया था।

इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने उसी दिन सारवान के घर के अवैध निर्माण वाले हिस्से की पहचान कर ली थी और नौ जुलाई को बुलडोजर चला कर उसका घर ढहा दिया गया था। सोमवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी कर लिया।

Related Articles

Back to top button