ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

इंदौर में सुबह हल्के बादल छाये धूप भी खिली दोपहर बाद बरसे बादल

 इंदौर। बुधवार सुबह हल्के बादल छाए रहे, वहीं सुबह नौ बजे धूप भी खिली। दोपहर बाद एक बार फिर मौसम ने करवट ली और बादल छाए और बरसे भी।

सुबह पश्चिमी हवाएं आठ किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चली। सुबह न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री दर्ज किया गया जो कि सामान्य था। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक़ आज भी बादल छाए रहेंगे और दोपहर बाद शहर में हल्की वर्षा होने की संभावना है।

ग़ौरतलब है कि मंगलवार को दोपहर बाद ज़्यादा समय के लिए धूप खिली, जिसके कारण तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली। मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 33.9 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं शाम 5 बजे बाद एक घने बादल छाए और गरज चमक के साथ वर्षा का दौर दिखाई दिया है। पिछले 24 घंटे में शहर में 22 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

भोपाल स्थित मौसम केंद्र के मौसम विज्ञानियों के मुताबिक़ वर्तमान में मानसून द्रोणिका राजस्थान से मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ ओडिशा होते हुए बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। इसके अतिरिक्त अलग अलग स्थानों पर चार अन्य मौसम प्रणालियां बनी हुई है। उत्तर प्रदेश के मध्य में और दक्षिणी गुजरात पर भी हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बने हुए हैं।

महाराष्ट्र तट से लेकर केरल के तट तक एक अपतटीय द्रोणिका बनी हुई है। इस वजह से बंगाल की खाड़ी से नमी मिलने के कारण बुधवार से इंदौर सहित पूरे प्रदेश में गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने का सिलसिला शुरू होने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button