ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

आज सृष्टि में यही बखान गुरु बिन होत न ज्ञान

 इंदौर। गुरु पूर्णिमा यानी गुरुजन का अभिनंदन, वंदन, मंगल पूजन… नगर से लेकर कस्बों तक और महानगर से लेकर अंचल तक, सभी जगह गुरुजन का सम्मान होगा। जगह-जगह भारत की महान गुरु-शिष्य परंपरा जीवंत होगी। सभी आश्रमों में गुरुओं को शिष्य नमन करेंगे, वहीं कई स्कूलों में भी सम्मान के आयोजन होंगे।

आज गुरु पूर्णिमा पर समूची सृष्टि की ओर से इसी बात का बखान होगा कि गुरु बिन होत न ज्ञान। गुरु ही वह कुम्हार है, जो कच्ची मिट्टी जैसे बच्चों के मन-मस्तिष्क को संवार कर अच्छे नागरिक और विशेषज्ञ के रूप में उसे आकार देता है। इसी संदर्भ में यहां प्रस्तुत हैं आधुनिक युग के कुछ गुरुओं की प्रेरक कहानियां, जिन्होंने साधारण स्वरूप में रहते हुए शिष्यों के व्यक्तित्व को असाधारण बना दिया।

छत्रीबाग में 1008 दीपों से होगा रामदयाल महाराज का पाद पूजन

छत्रीबाग स्थित रामद्वारा में गुरु पूर्णिमा के मौके पर आज यानी सोमवार को महोत्सव में अंतरराष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय के पीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी रामदयाल महाराज का हजारों भक्त गुरु पाद पूजन करेंगे। समिति के मुकेश कचोलिया, रामसहाय विजयवर्गीय, हेमंत काकानी, योगेश सोनी ने बताया ने बताया कि गुरु पूर्णिमा महोत्सव के लिए स्तर पर तैयारी हो चुकी है।

इस महोत्सव में मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, सहित देशभर के अलग-अलग राज्यों से भक्त आएंगे। सोमवार सुबह वेद मंत्रों के साथ स्वामी रामदयाल महाराज का गुरु पाद पूजन होगा। उसके बाद महाराज की 1008 दीपों से महाआरती की जाएगी। इस महोत्सव में रामधुनि, प्रवचन, महाआरती और प्रसादी वितरण होगा।

Related Articles

Back to top button