ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

लगातार वर्षा की वजह से स्टेशन की रेल पटरियों पर भरा पानी

 सागर/बीना। रात भर से लगातार हो रही वर्षा के कारण रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक तीन और चार की पटरियों पर पानी भर गया। नालियां चोक होने, एप्रोन टूटा होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो सकी और पटरियां पानी में डूब गईं। जानकारी लगते ही रेलवे के इंजीनियरिंग, आपरेटिंग व कैरिज एंड वैगन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी मौके पर पहुंचे और पानी निकासी के इंतजाम में जुट गए।

शहर में रात से झमाझम वर्षा का दौर शुरू हुआ, जो सुबह तक जारी रहा। लगातार वर्षा से जहां शहर की नालियों, नालों का पानी सड़कों पर आ गया है वहीं रेल पटरियां भी इससे अछूती नहीं रहीं।

रेलवे स्टेशन की नालियों की नियमित सफाई नहीं होने के कारण वह चोक हो गईं थीं। जब लगातार वर्षा हुई तो पानी की निकासी नहीं हो सकी और रेल पटरियों पर पानी भर गया। स्टेशन पर छह प्लेटफार्म हैं, इनमें से दो प्लेटफार्म की रेल पटरियां पानी में डूब गईं।

प्लेटफार्म क्रमांक तीन व चार पर पानी भर गया। रात्रि में पानी का भराव अधिक था। जिस कारण स्टेशन प्रबंधन ने कुछ समय के लिए इन प्लेटफार्म पर ट्रेनों की आवाजाही को टाला।

सुबह होते-होते पानी कुछ समय के लिए रुका। जिसके बाद रेलवे के सभी विभागों के अधिकारी, कर्मचारी स्टेशन पहुंचे और पानी निकासी के इंतजाम में जुट गए। एडीईएन अरविंद कुमार, सीएंडडब्ल्यू से रामेश्वर सिंह, स्टेशन प्रबंधक संतोष शर्मा ने परिस्थितियों का जायजा लिया। स्टेशन प्रबंधक ने बताया कि झांसी एंड पर नाली का मुंह संकरा है। वर्षा अधिक हुई तो पानी भर गया।

शहर में भी हाल बुरे

लगातार वर्षा के कारण शहर में भी हाल बुरे हैं। पानी सड़कों तक आ गया है और दुकानों में भरने लगा है। सर्वोदय चौराहे पर सर्वाधिक जल भराव देने में आ रहा है। खिरिया वार्ड, जवाहर वार्ड, गांधी वार्ड में दो दिन पहले हुई वर्षा के कारण पानी भर गया था।

Related Articles

Back to top button