ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

एक ही दिन चलनी है भोपाल से दो वंदे भारत एक्सप्रेस एक में बुकिंग शुरू दूसरी पीआरएस पर नहीं

 भोपाल। भोपाल से दो वंदे भारत एक्सप्रेस की सेवा 27 जून से शुरू होनी है। एक वंदे भारत एक्सप्रेस रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से जबलपुर के बीच चलेगी। इस ट्रेन में रेलवे ने बुकिंग लेना शुरू कर दिया है। चेयरकार श्रेणी में उक्त दूरी के लिए 1055 रुपये व एक्जीक्यूटिव श्रेयरकार श्रेणी में सफर करने के लिए 1880 रुपये चुकाने होंगे। वहीं भोपाल से इंदौर के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को अब तक रेलवे ने पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (पीआरएस) पर फीड नहीं किया है, जिसके कारण बुकिंग शुरू नहीं हुई है। संभावना है कि रविवार रात तक उक्त ट्रेन में भी बुकिंग शुरू हो जाएगी।

दोनों वंदे भारत एक्सप्रेस की समय सारणी

– भोपाल-इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस (20912):- यह ट्रेन भोपाल से शाम 7.25 बजे रवाना होगी, जो रात 9.35 बजे उज्जैन व रात 10.30 बजे इंदौर पहुंचेगी।

– इंदौर-भोपाल वंदे भारत एक्सप्रेस (20911):- यह ट्रेन इंदौर से सुबह 6.30 बजे चलकर सुबह 7.15 बजे उज्जैन और सुबह 9.35 बजे भोपाल स्टेशन पहुंचेगी।

– रानी कमलापति-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस (20173):- यह ट्रेन रानी कमलापति स्टेशन से शाम सात बजे चलकर शाम 7.51 बजे नर्मदापुरम, रात 8.15 बजे इटारसी, रात 9.15 बजे पिपरिया, रात 10.15 बजे नरसिंहपुर और रात 11.35 बजे जबलपुर पहुंचेगी।

– जबलपुर-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस (20174):- यह ट्रेन सुबह छह बजे जबलपुर से चलकर, सुबह 6.55 बजे नरसिंहपुर, सुबह 7.55 बजे पिपरिया, सुबह 8.55 बजे इटारसी, सुबह 9.23 बजे नर्मदापुरम और सुबह 10.35 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेगी।

Related Articles

Back to top button