ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

मतांतरण के कुचक्र को कामयाब नहीं होने देंगे दमोह मामले में होगी एफआइआर

भोपाल। प्रदेश में कुछ स्थानों पर मतांतरण का कुचक्र चल रहे हैं। हम उन्हें कामयाब नहीं होने देंगे। पूरे प्रदेश में हमने जांच के निर्देश दिए हैं। जो शिक्षण संस्थान, चाहे मदरसे हों या अन्य संस्थान, अगर गलत ढंग से शिक्षा भी दी जा रही होगी तो उनकी भी जांच करेंगे। दमोह की घटना गंभीर है। एफआइआर कराई जा रही है। यह बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को मीडिया से चर्चा में कही।

उन्होंने कहा कि दमोह की घटना में हमारे पास रिपोर्ट आ रही है। दो बेटियों ने बयान दिए हैं कि उन्हें बाध्य किया गया। एफआइआर कर रहे हैं। कठोरतम कार्रवाई होगी। भोले-भाले मासूम बच्चे, जिनमें समझ ही नहीं है, उन्हें पढ़ाई के नाम पर बुलाकर अगर इस ढंग का प्रयत्न किया जाता है तो किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। ऐसे जिनके भी इरादे हैं, वे कठोरतम दंड पाएंगे।

गृहमंत्री नरोत्‍तम ने पुलिस को दिए कार्रवाई के निर्देश

उधर, गृहमंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि दमोह के गंगा जमुना स्कूल के संबंध में पुलिस को निर्देश दिए हैं कि प्रथमदृष्टया जो जानकारी आई है, उसके आधार पर प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई करें। इस प्रकार की सोच रखने वालों को स्वीकार नहीं किया जाएगा। पीएफआइ से संबंध या टेरर फंडिंग की जानकारी सामने आने पर भी कार्रवाई होगी। भारत के नक्शे में छेड़छाड़ को जो विषय आया है, उसमें भी जांच के लिए कहा है।

डीईओ, कलेक्‍टर की भूमिका संदिग्‍ध

वहीं, स्कूल शिक्षा राज्‍यमंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि जिला शिक्षा अधिकारी ने जो रिपोर्ट दी है, उसमें उन्होंने गलत जानकारी और क्लीनचिट देने का प्रयास किया है। संयुक्त संचालक से जांच कराई तो गणवेष के अलावा अन्य कमियां मिली हैं। जिला शिक्षा अधिकारी को हटाया जा रहा है। कलेक्टर की भूमिका को लेकर भी स्कूल शिक्षा राज्‍यमंत्री ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से बातें सामने आ रही हैं, उससे लग रहा है कि वे स्कूल प्रबंधन को बचाने का प्रयास कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button