ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

भोपाल में कल रंग पंचमी पर जमकर उड़ेगा रंग-गुलाल, सुभाष चौक से निकलेगा चल समारोह

भोपाल ।  होली के बाद अब कल राजधानी में रंगपंचमी की धूम रहेगी। इस अवसर पर हिन्दू उत्सव समिति द्वारा परंपरागत चल समारोह भी निकाला जाएगा, जिसमें नृत्य मंडली भी शामिल होगी। समारोह में अनेक झांकियां शामिल रहेंगी, जो प्रेरक संदेश देंगी। साथ ही चौराहों पर टैंकरों से रंग बरसाया जाएगा और गाड़ियों से गुलाल उड़ाया जाएगा। हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष संतोष साहू लखपति ने बताया कि समिति के निर्णयानुसार रंगपंमची पर चल समारोह में 12 धर्म ध्वजा, ऊंट, बैंड, शहनाई, रथ, पांच डीजे, चार तांगे, गुलाल उड़ाती मशीन, ढोल पार्टी, होली खेलते भगवान शंकर का स्वरूप, राधा-कृष्ण रथ पर आकर्षण का केंद्र होंगे। समिति के महामंत्री सुबोध जैन ने बताया कि चल समारोह पुराने शहर के सुभाष चौक से प्रारंभ होगा, जो मंगलवारा, इतवारा, लखेरापुरा, चौक से होते हनुमानगंज पहुंचकर समाप्त होगा।

नए शहर में निकलेगा चल समारोह

नया भोपाल त्योहार उत्सव समिति द्वारा रंगपंचमी पर सुबह साढ़े दस बजे शाहपुरा के शैतान सिंह पाल चौराहे से चल समारोह प्रारंभ होगा, जो कैंपियन स्कूल, वंदे मातरम, हबीबगंज थाना, रवि शंकर नगर से होते हुए न्यू मार्केट पहुंचकर समाप्त होगा। चल समारोह में धर्म ध्वजा, ऊंट, बैंड, शहनाई, रथ व डीजे शामिल होंगे।

Related Articles

Back to top button