ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
दिल्ली NCR

दिल्ली कैंट में 40 सहायक अध्यापकों की निकली भर्ती, आवेदन शुरू

दिल्ली में सहायक अध्यापक भर्ती के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए अलर्ट। दिल्ली कैंटोंमेंट बोर्ड (डीसीबी) ने असिस्टेंट टीचर के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। बोर्ड द्वारा जारी भर्ती विज्ञापन (सं.02/2023) के अनुसार, असिस्टेंट टीचर के 40 पदों पर भर्ती की जानी है। इन पदों में से 14 पद अनारक्षित हैं, जब एससी के लिए 8, एसटी के 4, ओबीसी के लिए 8 और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 6 पद आरक्षित हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 फरवरी से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 17 मार्च 2023 तक अप्लाई कर सकते हैं।

दिल्ली कैंट सहायक अध्यापक भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया और शुल्क

दिल्ली कैंट सहायक अध्यापक भर्ती हेतु आवेदन के लिए उम्मीदावरों को डीसीबी की आधिकारिक वेबसाइट, delhi.cantt.gov.in पर विजिट करने के बाद भर्ती सेक्शन में जाना
होगा। इस पेज पर दिए गए लिंक या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से उम्मीदवार डीसीबी असिस्टेंट टीचर भर्ती 2023 नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं और सीधे ऑनलाइन अप्लीकेशन पेज पर जा सकते हैं। आवेदन पेज पर उम्मीदवारों को पहले मांगे गए विवरणों को भरकर और अपनी फोटो व हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी को अपलोड करना होगा। इसके बाद उम्मीदवार निर्धारित आवेदन शुल्क 500 रुपये का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा।

दिल्ली कैंट सहायक अध्यापक भर्ती के लिए योग्यता मानदंड

दिल्ली कैंट सहायक अध्यापक भर्ती के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड 10+2 की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए और एलीमेंट्री एजुकेशन में 2 वर्षीय डिप्लोमा या 4 वर्षीय बीएलएड या स्नातक के साथ बीएड किया होना चाहिए। साथ ही, उम्मीदवारों को सीबीएसई द्वारा आयोजित सीटीईटी में सफल होना चाहिए। उम्मीदवारों की आयु आवेदन की आखिरी तारीख यानि 17 मार्च 2023 को 21 वर्ष से कम और 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्गों (एससी, एसटी, ओबीसी, दिव्यांग, भूतपूर्व कर्मचारी और विभागीय) उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा में केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी, अधिक जानकारी व अन्य विवरणों के लिए दिल्ली कैंट सहायक अध्यापक भर्ती 2023 अधिसूचना देखें।

 

Related Articles

Back to top button