ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
दिल्ली NCR

कबूल करो इस्लाम नहीं मानी तो मारा-पीटा बाप-बेटे गिरफ्तार

नोएडा । दिल्ली में स्थित एक निजी बैंक के एक कर्मचारी को ग्रेटर नोएडा में एमबीबीएस की एक छात्रा से कथित तौर पर दुष्कर्म करने और उस पर शादी के लिए हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम कबूल करने के लिए दबाव डालने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बीते शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि दिल्ली के संगम विहार इलाके में रहने वाले 30 वर्षीय युवक के अलावा उसके 52 वर्षीय पिता को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले में शिकायतकर्ता 23 वर्षीय एमबीबीएस छात्रा है जो वर्तमान में ग्रेटर नोएडा के एक मेडिकल कॉलेज में मेडिकल की पढ़ाई करती है। छात्रा मूल रूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली है। पुलिस ने कहा कि पीड़िता के अनुसार वह और आरोपी एक सोशल मीडिया साइट पर मिले थे जहां आरोपी ने अपनी असली पहचान छिपाई ताकि वह उससे दोस्ती कर सके। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (ग्रेटर नोएडा) दिनेश कुमार सिंह ने बताया आरोपी के द्वारा लड़की का यौन शोषण किया गया और फिर धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया गया धमकी दी गई और हमला किया गया। दिनेश कुमार सिंह ने कहा मोहम्मद अखलाक और (उसके पिता) मोहम्मद मोइन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। मामले में जांच जारी है। पुलिस ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धाराओं 323 504 506 354सी 376 और उत्तर प्रदेश धर्म परिवर्तन निषेध अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज किया गया है। दिनेश कुमार सिंह ने बताया दोनों आरोपियों को पूछताछ के लिए उनके दिल्ली स्थित घर से ले जाया गया और बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। वे फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं।

 

Related Articles

Back to top button