ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
विदेश

अफगानिस्तान के बल्ख प्रांत में परिवार के सात सदस्यों की हत्या

काबुल| अफगानिस्तान के बल्ख प्रांत में एक परिवार के सात सदस्यों की रहस्यमय तरीके से हत्या कर दी गई। प्रांतीय पुलिस कार्यालय ने शनिवार को एक बयान में यह जानकारी दी। घटना शुक्रवार की देर रात चामताल जिले के जरकला गांव में हुई। समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, बयान में कहा गया है कि पीड़ितों में महिलाएं, बच्चे और पुरुष हैं और यह सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं। हालांकि, मामले में अभी अधिक जानकारी का इंतजार है।

लेकिन एक बयान में कहा है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। कुछ ग्रामीणों के अनुसार, अपराधियों ने अपराध को अंजाम देने के लिए पिस्तौल और चाकू का इस्तेमाल किया था।

Related Articles

Back to top button