ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

इंदौर में मिठाई-नमकीन की 380 दुकानों पर लगे मेहमानों के स्वागत के बैनर

इंदौर। अपने स्वाद के लिए दुनियाभर में पहचाना जाने वाला इंदौर प्रवासी मेहमानों के स्वागत में कोई कसर नहीं रखना चाहता। प्रवासी भारतीय जहां ठहरेंगे, उन होटलों के कमरों में उन्हें नमकीन के गिफ्ट हैंपर पहले से रखे मिलेंगे। खास पैकिंग वाले ये गिफ्ट हैंपर प्रवासी भारतीय सम्मेलन की थीम पर तैयार करवाए गए हैं। मेहमान जब इंदौर के स्वाद का लुत्फ लेने बाजार में निकलेंगे तो उन्हें मिठाई-नमकीन की दुकानों पर भी एक-जैसे स्वागत के बैनर लगे दिखाई देंगे।मिठाई-नमकीन एसोसिएशन ने नमकीन के तीन हजार से ज्यादा हैंपर तैयार करवाए हैं। एसोसिएशन के सचिव अनुराग बोथरा के अनुसार, शहर की तमाम होटलों के ढाई हजार कमरे प्रवासी भारतीयों के लिए बुक हैं। उन सभी होटलों में ये हैंपर पहुंचाने का काम शुरू हो गया है। मेहमान जब आएंगे तो अपने कमरे में ही उन्हें नमकीन के पैकेट सजे मिलेंगे। इसमें चार प्रकार के नमकीन शामिल किए गए हैं। मप्र की पहचान रखने वाली रतलामी सेंव के साथ लौंग सेंव, खट्टा-मीठा व अन्य तरह के चिवड़े के पैकेट हैंपर में रहेंगे। हैंपर पर प्रवासी भारतीय दिवस का चिन्ह और मेहमानों के स्वागत का संदेश लिखा गया है।

एसोसिएशन ने लगवाए बैनर

शहर की प्रमुख मिठाई-नमकीन दुकानों और शोरूमों पर प्रवासी भारतीयों के स्वागत में बैनर लगाए जा रहे हैं। मिठाई नमकीन एसोसिएशन के साथ जिला प्रशासन और मप्र शासन के चिन्ह वाले इन बैनरों से दुकानों में प्रवासियों को विशिष्ट महसूस करवाने की खास तैयारी की गई है। एसोसिएशन ने दुकानदारों को कहा है कि प्रवासियों को हर मिठाई और खास स्वाद का जायका दिलाया जाए। साथ ही उन्हें खास आफर व डिस्काउंट दिए जाए।

खास सजावट भी आएगी नजर

नमकीन-मिठाई एसोसिएशन के सचिव अनुराग बोथरा का कहना है कि गिफ्ट हैंपर व दुकानों में स्वागत बैनर लगाने का काम पूरा हो चुका है। शहर की प्रमुख दुकानों में अंदर खास सजावट भी की जा रही है। कुछ मिष्ठान और नमकीन निर्माता आयोजन के दौरान नए फ्लेवर भी लांच करने की तैयारी कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button