ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

विकास के नेटवर्क से कनेक्ट हो रही हैं प्रदेश की ग्राम पंचायतें

भोपाल : पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामखेलावन पटेल ने कहा है कि राज्य सरकार प्रदेश के गाँवों के विकास के लिये प्राथमिकता के साथ ग्रामीण सड़कों का जाल बिछाने का कार्य कर रही है। इसके साथ ही ग्रामीण सड़कों के माध्यम से ग्राम पंचायतों को विकास के नेटवर्क से जोड़ा जा रहा है। राज्य मंत्री पटेल रविवार को सतना जिले के अमरपाटन के ग्राम खरमसेड़ा में 3 करोड़ 89 लाख रूपये लागत के पहाड़ मार्ग के भूमि-पूजन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

राज्य मंत्री पटेल ने कहा कि क्षेत्र में इस सड़क की माँग काफी समय से थी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ग्रामों के समग्र विकास को ध्यान में रख कर योजनाएँ बना रही है। राज्य मंत्री पटेल ने 4.30 किलोमीटर सड़क मार्ग को गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिये।

भीषमपुर में भी सड़क मार्ग का भूमि-पूजन

राज्य मंत्री पटेल ने ग्राम भीषमपुर में एक करोड़ 36 लाख रूपये लागत के पहुँच मार्ग का भूमि-पूजन किया। उन्होंने कहा कि पहुँच मार्ग का निर्माण होने के बाद क्षेत्र के गाँवों का तेजी से विकास हो सकेगा। कार्यक्रम में स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button