ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

अब तक 1 करोड़ वसूला, कुल 28 करोड़ रुपए है बकाया; कानूनी कार्रवाई की भी तैयारी

विदिशा: विदिशा में इन दिनों नगर पालिका द्वारा वसूली अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत संपत्ती कर जल कर और दुकान का किराया लोगों से वसूल किया जा रहा है और जो लोग रुपए देने में आनाकानी कर रहे हैं उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी की जा रही है।विदिशा में नगर पालिका कर्मचारियों को शहर में संपत्ती कर, जल कर उपभोक्ताओं और दुकानदारों से वसूली करने जाना पड़ रहा है। नगर पालिका शहर को पानी सप्लाई करती है लेकिन लोग जल कर देने में ताला मटोली करते हैं तो वही नगर पालिका की दुकानें है, जिनका किराया भी किराएदार समय पर जमा नहीं करते है जिसके कारण उन पर हजारों रुपए बकाया है तो वही संपत्ती कर के मामले में भी शहर के नागरिकों के ऊपर नगर पालिका का लाखों रुपया बकाया है।इन सब को मिलाया जाए तो लगभग 28 करोड रुपए शहर के लोगों का बकाया है। इसके लिए अभियान चलाकर लोगों से वसूली की जा रही है। इस बार नगर पालिका ने 1 करोड़ राशि वसूली का लक्ष्य राजस्व शाखा को दिया था। अगर लक्ष्य पूरा नहीं होता तो वेतन रोकने की चेतावनी भी दी थी। इसी को लेकर नगर पालिका के कर्मचारी सख्ती से वसूली कर रहे है।यही कारण है इस बार 1 करोड़ रुपए वसूली हो गई है। भाई राजस्व वसूली दस्ता के प्रभारी इंजीनियर अशोक राय ने बताया कि शहर में जल कर, संपत्ति कर और दुकान किराया का करोड़ों रुपए बकाया है। अभी लोगों के घर और दुकानों पर जाकर उनको रुपए जमा करने का बोल रहे है। अगर फिर भी अगर कोई नहीं मानता है तो उसके खिलाफ में कानूनी कार्रवाई की जाएगी और संपत्ति कुर्क की जाएगी और बार-बार नोटिस और सूचना के बाद भी जो दुकानदार राशि जमा नहीं कर रहे है उन दुकानों की फिर से नीलामी की जाएगी।

Related Articles

Back to top button