ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
दिल्ली NCR

2023 के केंद्रीय बजट की प्री मीटिंग में होंगे शामिल; हरियाणा की जरूरतें बताएंगे

चंडीगढ़: सीएमओ के अनुसार CM इस बजट में राज्य के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़े मुद्दे प्रमुखता से उठाएंगे। CM मनोहर लाल आज दिल्ली रवाना होंगे। वहां वह 2023 के केंद्रीय बजट की होने वाली प्री मीटिंग में शिरकत करेंगे। CMO सूत्रों के अनुसार वह मीटिंग में हरियाणा की डिमांड को रखेंगे। सीएमओ के अनुसार CM इस बजट में राज्य के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़े मुद्दे प्रमुखता से उठाएंगे। मीटिंग में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मल सीतारमण विशेष रूप से मौजूद रहेंगी।कल सुबह 11 बजे होंगी मीटिंगदिल्ली में कल होने वाली इस प्री बजट की मीटिंग में दूसरे राज्यों के वित्त मंत्री भी शामिल होंगे। हरियाणा के सीएम मनोहर लाल के पास वित्त मंत्रालय भी है इसलिए वह इस मीटिंग में हरियाणा के वित्त मंत्री के रूप में शामिल होंगे। दिल्ली में यह मीटिंग सुबह 11 बजे शुरू होगी।विधानसभा जमीन का भी उठाएंगे मुद्दाCMO सूत्रों के अनुसार चंडीगढ़ में हरियाणा के विधानसभा के लिए जमीन का भी मुद्दा सीएम उठाएंगे। मीटिंग के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री से मिलने के दौरान वह इस पर चर्चा करेंगे। बताया जा रहा है कि इसके अलावा वह राज्य के अन्य अनसुलझे मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

Related Articles

Back to top button