ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

गजानन और संकटमोचन का हुआ भव्य श्रृंगार, भक्तों ने किया जयघोष

इंदौर: इंदौर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में भगवान गणेश का शुक्रवार को खूबसूरत श्रृंगार किया गया। पंचामृत से भगवान का अभिषेक किया। शुद्ध घी और सिंदूर का चोला चढ़ाया। नए वस्त्र पहनाए, साफा बांधा। विभिन्न किस्म के फूलों से बने हार भगवान गणेश को पहनाए। गजानन के साथ विराजित रिद्धि-सिद्धि और शुभ-लाभ को भी नए वस्त्र पहनाए, फूल मालाएं अर्पित कर सुंदर श्रृंगार किया गया। मंदिर के पुजारी पं. सतपाल महाराज ने भगवान गणेश का विधि-विधान से पूजन कर उनकी आरती की। लड्‌डूओं का भोग गणेश जी को अर्पित किया। पुजारी पं. अशोक भट्ट ने बताया कि मंदिर के विस्तार का काम भी यहां चल रहा है। यहां प्रवचन हॉल और भक्त निवास भी तैयार हो रहा है। दूर-दूर से भक्त यहां भग‌वान के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लेने आते है।इधर, रणजीत हनुमान मंदिर में संकटमोचन का आकर्षक श्रृंगार किया गया। पंचामृत से भगवान का अभिषेक कर उन्हें तेल और सिंदूर का चोला चढ़ाया। गुलाबी रंग के सुंदर वस्त्र पहनाए। गेंदा, गुलाब और सफेद फूलों से बना हार भगवान को पहनाया। गेंदें के फूलों की माला चढ़ाई। आकड़े के पत्तों पर चंदन से जय सीता-राम लिखकर पत्तों की माला भगवान को अर्पित की। फूलों की पंखुड़ियों से भगवान का सिंहासन सजाया गया। मंदिर के पुजारी पं. दीपेश व्यास ने भगवान का विधि-विधान से पूजन कर उनकी आरती की। इस दौरान कई भक्त मौजूद रहे। भगवान को मिठाई का भोग अर्पित किया। मंदिर की मान्यता है कि यहां भक्तों की मनोकामना पूरी होती है। रोजाना कई भक्त यहां मंदिर में अपनी मनोकामना लेकर भगवान के दर्शन करने आते है।

Related Articles

Back to top button