ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

तेज रफ्तार कार कंटेनर से टकराई,तीन की मौत

यूपी के औरैया जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। इटावा से कानपुर की ओर जा रही कार औरैया कोतवाली क्षेत्र के मिहौली गांव के सामने हाईवे पर आगे चल रहे कंटेनर में जा घुसी। कार की रफ्तार तेज होने के कारण हादसे में कार सवार दंपती समेत तीन की मौके पर ही मौत हो गई।जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए और घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। मैनपुरी जिले के अग्रवाल गली करहल रोड, मैनपुरी निवासी संतोष गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे।जैसे ही ये लोग कार से बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे से कानपुर-इटावा हाईवे पर उतरे, तभी मिहौली के पास पहुंचते ही कार कंटेनर में पीछे से जा टकराई।एसपी चारू निगम समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर घायलों को सैफई रेफर किया गया है। एसपी ने बताया कि संतोष का परिवार कानपुर इलाज के लिए जा रहा था। सुबह साढ़े आठ बजे के करीब हादसा हुआ है।

Related Articles

Back to top button