ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

हिंदी भवन में भाषा विमर्श कार्यक्रम, जनजातीय संग्रहालय में देखें चित्र प्रदर्शनी

भोपाल। शहर में कलात्मक, सांस्कृतिक, सामाजिक, खेल, धार्मिक आदि गतिविधियों का सिलसिला निरंतर चलता रहता है। बुधवार 10 जनवरी को भी शहर में ऐसी अनेक गतिविधियों का आयोजन होने जा रहा है, जिनका आप आनंद उठा सकते हैं। यहां हम कुछ ऐसे ही चुनींदा कार्यक्रमों की जानकारी पेश कर रहे हैं, जिसे पढ़कर आपको अपनी दिन की कार्ययोजना बनाने में आसानी होगी।

बाग उत्सव – मप्र हस्तशिल्प एवं हाथकरघा विकास निगम की ओर से जवाहर चौक में स्थित मृगनयनी एंपोरियम में बाग उत्सव के तहत बाग प्रिंट के वस्त्रों की प्रदर्शनी लगाई गई है। बाग उत्सव का समय सुबह 11 बजे से रात आठ बजे तक है।

माह का प्रादर्श – इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मावन संग्रहालय के वीथि संकुल में माह का प्रादर्श के रूप में टेराकोटा पात्र पर चित्रित मनसा घट को प्रदर्शित किया गया है। बंगाली लोक कला के इस शानदार नमूने का अवलोकन सुबह 11 बजे से शाम छह बजे तक किया जा सकता है।

चित्र प्रदर्शनी – मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय की लिखंदरा दीर्घा में भील चित्रकार मुकेश बारिया के चित्रों की प्रदर्शनी सह-विक्रय का शुभारंभ आज होगा। प्रदर्शनी को दोपहर 12 बजे से शाम सात बजे तक देखा जा सकता है।

पुरातत्व प्रदर्शनी – राज्य संग्रहालय में डा. वीएस वाकणकर पुरातत्व शोध संस्थान द्वारा प्रदेश भर में निष्पादित पुरातत्वीय कार्यों और शैलश्रालयों की प्रदर्शनी लगाई गई है। इसे सुबह 11 बजे से शाम छह बजे तक देखा जा सकता है।

व्याख्यान – इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय के पुस्तकालय सभागार में अंतरराष्ट्रीय हिंदी दिवस के मौके पर ‘वैश्विक परिदृश्य में हिंदी की स्थिति और संभावनाएं’ विषय पर डा. जवाहर कर्नावट का व्याख्यान होगा। समय दोपहर तीन बजे से है।

विमर्श कार्यक्रम – विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर मप्र राष्ट्रभाषा प्रचार समिति द्वारा विचार विमर्श का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम दोपहर 3 बजे से हिंदी भवन के महादेवी वर्मा सभागार में होगा। विमर्श में हिंदी के विश्व भाषा बनने की चुनौतियां विषय पर वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में पूर्व आईएएस मनोज श्रीवास्तव का मुख्य वक्तव्य होगा। पत्रकार गिरीश उपाध्याय एवं साहित्यकार विनय राजाराम के वक्तव्य होंगे।

Related Articles

Back to top button