ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
उत्तरप्रदेश

ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 26 की मौत, कई घायल, मुआवजे का एलान

कानपुर| उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित साढ़ थाना क्षेत्र में के पास श्रद्धालुओं से भरा ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें 26 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है।
कानपुर के जिलाधिकारी विशाख जी ने बताया कि घाटमपुर के साढ़ थाना क्षेत्र स्थित कोरथा गांव निवासी एक मुंडन संस्कार में फतेहपुर गए थे। उन्होंने बताया कि ट्राली के नीचे दम घुटने और पानी के अंदर ही अधिकतर लोगों की मौत हो गई है। अभी तक कुल 26 लोगों की मौत हो चुकी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घाटमपुर सड़क हादसे में हुई लोगों की मौत पर दुख जताया और उनके परिजनों के लिए राहत कोष से मदद दिए जाने की घोषणा की। पीएम राहत कोष से हादसे में मारे गए व्यक्ति के परिजन को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये देने की घोषणा की गई है। वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घाटमपुर ट्रैक्टर-ट्राली हादसे में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया है।
उन्होंने शोकाकुल परिजनों के प्रति संवदेना व्यक्ति करते हुए हादसे में घायल हुए लोगों के उचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। घायलों को 50 हजार और मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये मुआवजा देने का एलान किया गया है।
साथ ही उन्होंने वरिष्ठ मंत्री राकेश सचान और अजीत पाल को मौके पर जाकर राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Back to top button