ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

हथौड़ों के वार से गिराया गया मासूम से दुष्कर्म के आरोपित का मकान

 सतना। सतना में दुष्कर्म का शिकार हुई पांच वर्षीय मासूम का इलाज रीवा के संजय गांधी अस्पताल में चल रहा है। उसकी दशा स्थिर बताई गई है। इधर जिला प्रशासन ने शुक्रवार सुबह आरोपित के मकान तोड़ने की कार्रवाई शुरू की। संकरी गली होने के कारण जब जेसीबी नहीं पहुंच पाई तो अधिकारियों ने ड्रिल मशीन, हथौड़े और सब्बल से मकान तोड़ने का निर्णय लिया। करीब तीन घंटे तक कार्रवाई चली। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार जेल भेज दिया है। आरोपित ने दुष्कर्म के एक मामले में जेल से छूटकर आते ही मासूम के साथ दुष्कर्म किया था।

यह हुई थी घटना

पुलिस ने बताया कि पीड़िता भिक्षा मांगकर गुजारा करनी वाली मासूम अपनी दादी के साथ रहती थी। 16 अगस्त को सतना के जीवन ज्योति कालोनी निवासी राकेश वर्मा (35) बच्ची को टाफी दिलाने का लालच देकर अपने साथ ले गया। कुछ देर बाद वह बच्ची को लहूलुहान हालत में गोद में ले जाते दिखा। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर बच्ची को जिला अस्पताल पहुंचाया था, जहां से उसे रेफर कर रीवा के संजय गांधी अस्पताल भेजा गया था

पूर्व में दर्ज हैं 10 मामले

एसपी आशुतोष गुप्ता ने बताया कि आरोपित के विरुद्ध पूर्व में 10 मामले पंजीबद्ध हैं, जिसमें मारपीट, जुआ, लूट समेत एक मामला दुष्कर्म का भी है। 2012 में उसने साढ़े चार वर्ष की मासूम के साथ दुष्कर्म किया था। इसी मामले में आरोपित 10 साल की सजा काटकर जेल से लौटा था।

Related Articles

Back to top button