ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
मध्यप्रदेश

लुकचुप एप पर 45 दिन में मुनाफा कमाने के नाम पर दो महिलाओं से 10 लाख की ठगी

 रतलाम। दो व्यक्तियों द्वारा निजी कंपनी में रुपया लगाकर लाभ अर्जित करने के नाम पर दो महिलाओं से दस लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने एक कंपनी के प्रोपाइटर सहित दो आरोपितों के खिलाफ भादंवि की धारा 420 के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार फरियादी दीपाली पत्नी विशेष बुचके निवासी गंगासागर कालोनी व रामकन्याबाई ने एसपी को शिकायत की थी कि उनकी वर्ष 2019 में मुलाकात आरोपित प्रलय जोशी पुत्र भेरूलाल जोशी निवासी ग्राम सेजावता से हुई थी। प्रलय ने एमएमटीएस कंपनी के बारे में जानकारी देते हुए कहा था कि कंपनी का लुकचुप एप डाउनलोड करके कंटेंट लाइक व शेयर कर फालोअर्स बढ़ाने हैं।

ऐप पर जितना काम करोगे उतना मुनाफा होगा

आनलाइन शापिंग कराना है और वीडियो भी अपलोड करना है। ऐप पर जितना काम करोंगे, उतना मुनाफा होगा। उन्होंने उसकी बातों में आकर 5.90 लाख रुपये आरटीजीएस के माध्यम से आराध्य परफेक्ट कन्सल्टेन्सी के प्रोपाइटर विजय जोशी निवासी ग्राम सेजावता के बैंक खाते में भेजे थे।

इसी प्रकार उनकी परिचित रामकन्याबाई निवासी शक्ति नगर से भी प्रलय जोशी ने पांच लाख रुपये लिए थे। उसने कहा था कि 45 दिन एप चलाने के बाद मुनाफा आएगा, लेकिन 45 दिन बाद भी मुनाफा नहीं आया। दीपाली व रामकन्याबाई ने आरोपितों से जानकारी ली तो वे टालमटोल करते रहे तथा उनका रुपया भी वापस नहीं लौटाया।

बीच में लाकडाउन लग गया था। आरोपित तकनीकी समस्या बताते रहे और बाद में फोन काल रिसीव करना भी बंद कर दिया। आरोपित प्रलय जोशी व विजय जोशी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।

Related Articles

Back to top button