ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
मध्यप्रदेश

गर्मी से राहत पाने बहन के साथ पानी में मस्ती करते दिखे गजराज

दमोह/मडियादो। हाथी को जमीन पर चलते तो सभी लोग देखते हैं, लेकिन पानी में नहाते समय मस्ती करने का नजारा देखने लायक रहता है। पन्ना टाईगर रिजर्व के मड़ियादो के समीप किशनगढ़ वनपरिक्षेत्र के भौरखुआ वीट के नाले के पास दो हाथियों का नहाते समय का वीडियो सामने आया है। भीषण गर्मी से निजात पाने दोनो हाथी जो आपस में भाई-बहन हैं वह जंगल के नाले के पानी में नहाते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो लोगों को रोमांचित कर रहा है। बताया जा रहा दोनों हाथी इन दिनों पन्ना टाइगर रिजर्व के किशनगढ़ क्षेत्र में टाइगर ट्रेकिंग कार्य में लगे हुए हैं जो गर्मी और उमस से निजात पाने नाले में उतर गए और पानी की फुहार से एक दूसरे को भिगाते नजर आए। पन्ना टाइगर रिजर्व के दुर्गम इलाको में बाघों पर नजर बनाए रखने और उनका पीछा करने में प्रबंधन द्वारा हाथियों से मदद ली जाती है। यह हाथी टाइगर ट्रेकिंग के दौरान जंगलों में भृमण करते हैं। वन परिक्षेत्र अधिकारी अरविंद केन द्वारा लगातार हाथियों की निगरानी की जा रही है। वन परिक्षेत्र अधिकारी अरविंद केन ने बताया कि जिन दो हाथियों का वीडियो वायरल हुआ है वह हाथी आपस में भाई- बहन हैं जिसमे भाई का नाम प्रहलाद है जिसकी उम्र 13 वर्ष है व बहन का नाम विंध्या है जिसी उम्र 11 वर्ष की हैं।

किशनगढ़ के जंगल में बढ़ रही बाघों की संख्या :

जानकारी अनुसार पन्ना टाइगर रिजर्व के वफरक्षेत्र किशनगढ़ में बाघों की संख्या में इजाफा हो रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि बाघिन द्वारा शावकों को जन्म दिया गया जिसकी ट्रेकिंग के लिए यह हाथी भोरखुआ लाए गए हैं। वही बाघों की बढ़ती संख्या के कारण जल्द मडियादो के जंगलों में भी बाघ स्थाई निवास बनाएंगे। इसकी तैयारी वन विभाग भी कर रहा है।

Related Articles

Back to top button