ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज लखनादौन में तेंदुपत्ता संग्रहकों को करेंगे बोनस का वितरण

सिवनी ।   मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बुधवार को नगर आगमन हो रहा है। मुख्यमंत्री दोपहर 1.25 बजे बालाघाट से लखनादौन पहुंचेंगे। यहां उत्कृष्ट स्कूल मैदान में लघु वनोपज सहकारी समिति की क्षमता वृध्दि के लिए आयोजित प्रशिक्षण सह जागरूकता कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री सिवनी, जबलपुर, बालाघाट व छिंदवाड़ा जिले के कुल 13 वनमंडलों के प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समिति के तेंदुपत्ता संग्राहकों को 78 करोड़ रुपये की बोनस राशि वितरित करेंगे। साथ ही विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री कार्यक्रम में लघु वनोपज संघ द्वारा निर्मित महुआ प्राश की लांचिंग भी करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 3.40 बजे लखनादौन से जबलपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

बालाघाट के पुलिस लाइन में आयोजित अलंकृत पदोन्नति कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उपस्थित हुए। अलंकृत पदोन्नति कार्यक्रम में मुख्यमंत्री बोले- नक्सल उन्मूलन अभियान के दौरान इन जवानों ने जान की बाजी लगाकर मुठभेड़ में नक्सलियों को मार गिराया था। इस बहादुरी के लिए हाक फोर्स व पुलिस के 55 जवानों को पूर्व पदोन्नति देकर सम्मानित किया गया है। 30 नवंबर 2022 को बालाघाट जिले के गढ़ी थाना क्षेत्र में नक्सलियों से हुई मुठभेड़ में हाक फोर्स के जवानों ने दो इनामी नक्सलियों को मार गिराया था। इसी प्रकार 18 दिसंबर 2022 को पाथरी चौकी के अंतर्गत हर्राटोला के जंगल में हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बल के जवानों एक इनामी को मार गिराया था। इन दोनों मुठभेड़ में शामिल सभी 55 जवानों को क्रम से पूर्व पदोन्नति दी गई है। इस कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री लामता में 476 विकास कार्याें का भूमिपूजन व लोकार्पण किया। परसवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम लामता में आयोजित कार्यक्रम में 678 करोड़ 57 लाख 65 हजार रुपये की लागत के 476 विकास कार्यो का भूमिपूजन व लोकार्पण किया।

Related Articles

Back to top button