ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

नामांकन अपडेट कराने के लिए पांच हजार रुपये की रिश्वत ले रहे बरही के पटवारी को लोकायुक्त ने पकड़ा

कटनी ।   जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने जिले के बरही तहसील के पटवारी को पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। पटवारी ने शिकायतकर्ता से नामांतरण आदेश जारी हो जाने के बाद उसे कंप्यूटर में अपडेट कराने के नाम पर पैसे मांगे थे। पीड़ित की शिकायत पर लोकायुक्त की टीम ने मंगलवार की सुबह पटवारी को उसके संदीप कॉलोनी स्थित कार्यालय से रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार बरही के वार्ड नंबर 10 निवासी दिल राजकिशोर पिता रामप्रसाद अग्रवाल 43 वर्ष ने बिचपुरा गांव में जमीन खरीदी थी। जिसका नामांतरण आदेश सात नवम्बर को तहसील कार्यालय बरही से हो चुका था, लेकिन उसे कम्प्यूटर में अपडेट कराना था और उसके लिए पटवारी हल्का नंबर 12 बिचपुरा, निवासी बरनमहगवां जयप्रकाश सिंह ने दिलराज किशोर से पांच हजार रुपए रिश्वत की मांग की। मामले की शिकायत पीड़ित ने लोकायुक्त जबलपुर को की थी। लोकायुक्त के अधिकारियों ने मामले का सत्यापन करने के बाद मंगलवार को दिलराजकिशोर को पटवारी के बरही संदीप कालोनी कार्यालय में पैसे लेकर भेजा। दिलराज किशोर जैसे ही पैसा देकर बाहर निकला और टीम को इशारा किया, निरीक्षक कमल सिंह उइके, निरीक्षक रेखा प्रजापति, नरेश बेहरा ने उसे पांच हजार रुपये की रिश्वत के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। पटवारी के रिश्वत लेते गिरफ्तार होने की सूचना लगते ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोकायुक्त की टीम की कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Back to top button