ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

चीन में फैली बीमारी से मध्य प्रदेश में भी अलर्ट, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

भोपाल। चीन में छोटे बच्चों में फैल रही बीमारी निमोनिया और इन्फ्लूएंजा फ्लू को लेकर मध्य प्रदेश में भी स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क किया है। स्वास्थ्य विभाग ने बच्चों में निमोनिया और इन्फ्लूएंजा के लक्षणों पर नजर रखने को कहा है। भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों के बाद प्रदेश सरकार ने भी सभी जिलों को सतर्कता और निगरानी बढ़ाने के निर्देश जारी किए हैं।

इन्फ्लूएंजा फ्लू

सीएमएचओ डा.प्रभाकर तिवारी ने बताया राजधानी सहित प्रदेशभर के जिलों में अभी तक बच्चों में निमोनिया और इन्फ्लूएंजा फ्लू का कोई मामला नहीं आया है, लेकिन सावधानी के तौर पर सभी जिलों के अस्पतालों में विशेष निगरानी रखने के लिए गाइडलाइन जारी की गई है। सभी जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश मिले हैं कि जिलों में निमोनिया और इन्फ्लूएंजा फ्लू रोगियों के उपचार के लिए आइसोलेशन वार्ड आक्सीजन बेड आइसीयू बेड वेंटीलेटर आक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था की जाए।

 

ऐसे होगी रोगी की पहचान

चिकित्सालय व समुदाय केंद्रों के स्तर पर किसी भी प्रकार की सांस से संबंधित बीमारी, इन्फ्लूएंजा के लक्षणों वाले रोगियों की निगरानी कर जानकारी केंद्र सरकार के अधिकृत स्वास्थ्य सूचना पोर्टल पर देनी होगी। लक्षणों से ग्रसित रोगियों के नाक व गले का स्वाब जांच के लिए नजदीकी मेडिकल कालेज में भेजा जाएगा।

वहीं, अगर एक ही जगह इस प्रकार के कई रोगी पाए जाते है तो जांच दल मौके पर जाकर पूरे इलाके की जांच करेगा। इलाके की मानिटरिंग की जाएगी फिलहाल अलर्ट मोड पर रखे गए हैं। सभी अस्पताल इसको लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। फिलहाल अभी तक प्रदेश में इस प्रकार का कोई भी मामला सामने नहीं आया है, लेकिन सुरक्षा के लिए मद्देनजर इस प्रकार के आदेश देकर राज्य सरकार पहले से तैयारी कर रही है।

Related Articles

Back to top button