ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

‘सलमान को बहुत भाई-भाई करता फिरता है..लॉरेंस बिश्नोई ने की सिंगर गिप्पी ग्रेवाल के घर पर फायरिंग, ‘भाईजान’ को भी दी धमकी

पंजाबी मशहूर सिंगर गिप्पी ग्रेवाल के कनाडा स्थित घर पर शनिवार को फायरिंग हुई है। इसकी जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। बिश्नोई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक मैसेज पोस्ट किया और गिप्पी के कनाडा स्थित बंगले में हुई गोलीबारी की जिम्मेदारी ली। पोस्ट में सुपरस्टार सलमान खान और सिद्धू मूसेवाला का भी जिक्र किया गया है। हालांकि, गोलीबारी के मामले में फिलहाल सिंगर गिप्पी ग्रेवाल की तरफ से कोई बयान नहीं आया है।

लॉरेंस बिश्नोई ने फेसबुक पोस्ट में लिखा, ” हां जी सत श्री अकाल और राम राम सबको..आज वैंकुवर के व्हाइट रोक एरिया में गिप्पी ग्रेवाल के बंगले पर लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने फायरिंग करवाई है। सलमान खान को बहुत भाई-भाई करता फिरता है। अपने उस भाई को बोल तुझे बचाए। तुझे जो वहम है कि दाउद तेरी मदद करेगा, लेकिन कोई तुझे नहीं बचा सकता हमसे।

पोस्ट में आगे लिखा- सिद्धू मूसेवाला के मरने पर तूने बहुत ओवरएक्टिंग की। तुझे पता था कि इसके कितने क्रिमिनल बंदों से संपर्क थे। जब तक विक्की मिद्दूखेड़ा जिंदा था, तू आगे पीछे लगा फिरता था, लेकिन सिद्धू का ज्यादा दुख हो गया तुझे। तू भी रडार पर आ गया है, अब तुझे पता चलेगा धक्का लगना किसे कहते हैं। ये ट्रेलर तूने देखा है और अभी फिल्म रिलीज होनी बाकी है, तैयार रह। किसी भी देश में रह लेना, मौत को वीजा नहीं लेना पड़ता। जहां आने होती है, आ जाती है। रब राखा.”

बता दें, पंजाबी सिंगर गिप्पी ग्रेवाल को पहले भी धमकी मिल चुकी है। वह लगातार सलमान खान का प्रमोशन कर रहे थे। कई पोस्ट वायरल भी हुई थीं, जिसमें गिप्पी ने सलमान खान को भाई-भाई कहकर बुलाया था। गिप्पी को सलमान खान का प्रमोशन न करने की चेतावनी दी गई है।

Related Articles

Back to top button